back to top

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ब्लाइंड

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आखिरी बार साल 2017 की फिल्म नीरजा में नजर आई थीं जिसके बाद वो चार साल बाद ब्लाइंड फिल्म से एक्टिंग कमबैक करने को तैयार हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुजोय घोष इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में थें हालांकि कोविड 19 की तीसरी लहर के चलते फिर एक बार थिएटर में ताले पड़ने की संभावना है। ऐसे में अब मेकर्स और ज्यादा इंतजार ना करते हुए ब्लाइंड फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ब्लाइंड फिल्म के मेकर्स इसे डिजिटली रिलीज करने की तैयारी में हैं।

फिलहाल मेकर्स की तीन अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म से चर्चा जारी है, जिस भी प्लेटफॉर्म का आफर सबसे अच्छा होगा, फिल्म वहीं रिलीज होगी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, सुजोय फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म अच्छी बनी है। लेकिन कोविड की थर्ड वेव डरावनी हो रही है और दूसरी बार थिएटर बंद हो सकते हैं। उन्हें सलाह दी जा रही है कि फिल्म को अब और ना रोकें। अब उनकी तीन प्लेटफॉर्म के लोगों से बातचीत जारी है।

जल्द ही एक्टिंग कमबैक करने वालीं सोनम कपूर इस साल जनवरी में ब्लाइंड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सेट से एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। फिल्म में सोनम एक ब्लाइंड पुलिस आफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं जिसके लिए उन्होंने ब्लाइंड कोच से ट्रेनिंग ली है। सोनम के अलावा फिल्म में विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलित दुबे भी अहम किरदारों में होंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...