back to top

राजस्थान में भाजपा का जेल भरो आंदोलन, राज्य भर में दी गिरफ्तारियां

जयपुर। भाजपा ने राज्य में किसानों की कर्ज माफी के मुददे को लेकर शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर गिरफ्तारियां दीं। जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस फाटक के पास गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर सैनी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है। सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे उस दिशा में अब तक कोई काम नहीं हो रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा भी मौजूद थे

केवल 10 दिन में कर्ज माफी की बात करने वाली कांग्रेस निरंतर किसानों को धोखा देने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, विधायक सतीश पूनिया, कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी व अशोक लाहोटी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा भी मौजूद थे।

पार्टी ने यह आंदोलन ऐसे समय में किया

पार्टी ने यह आंदोलन ऐसे समय में किया है जब राज्य सरकार ने किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया। पार्टी के अनुसार राज्यभर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी है। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मोहन लाल लाठेर ने भाषा को बताया कि राजधानी जयपुर में करीब 1500 लोगों ने गिरफ्तारियां दी। इसी तरह अजमेर में करीब 300 लोगों ने गिरफ्तारियां दी हैं। राज्य में कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...