back to top

प्रधानमंत्री पर हमले को लेकर भाजपा का राहुल पर पलटवार, कहा- कांग्रेस नेता झूठ बोल रहे

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा गतिरोध के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा निशाना साधे जाने के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता झूठ बोल रहे हैं और देश के सुरक्षाबलों का अपमान कर रहे हैं। भाजपा ने कहा, चीन को 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन देने के लिए देश गांधी परिवार को कभी माफ नहीं करेगा।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रहलाद जोशी ने कहा, जब किसी के पास नैतिक विवेक नहीं होता,जब व्यक्ति कुछ भी सकारात्मक योगदान नहीं करता तो वह झूठ बोलता है। राहुल ने दाएं, बाएं और मध्य में झूठ बोला। शायद वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकने की वजह से अवसादग्रस्त हैं। वह जानते हैं कि उनका तो साया तक भी समर्थन नहीं करेगा और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले विशाल जनादेश को नहीं पचा पा रहे।

मोदी पर राहुल के कथित निजी हमले पर जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के कथन तथ्यों से परे पूर्वाग्रहों पर आधारित हैं और ए उनकी मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल पैदा करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा, राहुल गांधी अकसर चुनिंदा भूलों का प्रदर्शन करते हैं। हमारे सुरक्षा बलों के प्रयास एवं बलिदान का अपमान कर आप किसे खुश कर रहे हैं? क्यों? क्या इसलिए कि आपकी पार्टी को कुछ चंदा मिल जाए? आप चीनियों से अपनी मुलाकात को नहीं भूलें?

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के पीछे हटने को लेकर चीन से हुए समझौते को लेकर सरकार पर सवाल उठाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता का एक टुकड़ा चीन को दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पड़ोसी देश के सामने झुक गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों को बताया था कि चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है और भारत ने इस बातचीत में कुछ भी खोया नहीं है जिसके बाद राहुल का यह बयान आया है।

जोशी ने कहा, कांग्रेस पार्टी तुच्छ राजनीति की संस्कृति से जन्मी है। गांधी परिवार के प्रत्येक सदस्य ने हमेशा गलतियो की विरासत छोड़ी है। देश की संप्रभुता पर उनके द्वारा लगातार किए गए हमलों का इतिहास गवाह है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसका खामियाजा हमेशा देश को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश 43 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चीन से हारने के लिए गांधी परिवार को कभी माफ नहीं करेगा।

जोशी ने रेखांकित किया कि पाकिस्तान ने भी गैर कानूनी तरीके से अपने कब्जे वाले कश्मीर के भारतीय क्षेत्र का 5,180 वर्ग किलोमीटर इलाका चीन को दे दिया है। भाजपा महासचिव सीटी रवि ने एक ट्वीट में दावा किया, मुझे खुशी है कि कांग्रेस ने अंतत: यह एहसास किया कि प्रधानमंत्री नेहरू ने चीन को 38,000 वर्ग किलोमीटर भूमि उपहार में देने की महा भूल की। क्या वह अपने सह-स्वामी (को-ऑनर), कायर राहुल गांधी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए सवाल करेगी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...