back to top

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का परचम, 635 सीटों पर किया कब्जा

  • 635 सीटों पर भाजपा का कब्जा, 725 पर लड़ी थी पार्टी
  • पीएम मोदी की नीति के चलते जीत का मास्टरस्ट्रोक

लखनऊ। यूपी में शनिवार को कई जिलों में मारपीट, फायरिंग और बवाल के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव सम्पन्न हो गये। चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। अब तक भाजपा के 635 प्रत्याशी विजयी घोषित किए जा चुके हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है। पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सरकार के कार्यों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विकास की योजना को जन-जन तक पहुंचाया है। हमने समाज के हर तबके का विकास किया है। हमको पीएम मोदी का हर स्तर पर मार्गदर्शन मिला है। इसी कारण हमको हर जगह पर बड़ी सफलता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे काम का असर जिला पंचायत तथा ब्लॉक चुनाव में असर दिखा है। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की नीति सबका साथ सबका विकास का ही परिणाम है। इसी नीति पर काम करने का परिणाम सभी के सामने है। भाजपा को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85 प्रतिशत से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ। यह केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का परिणाम है।

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी यूपी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। योगी आत्यिनाथ सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। भाजपा ने 476 ब्लाक के लिए सम्पन्न मतदान मे जोरदार प्रदर्शन किया है। पश्चिमी से लेकर पूर्वी तथा मध्य उत्तर प्रदेश के साथ बृज क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी भाजपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपना परचम लहरा दिया।

भाजपा ने ब्लाक प्रमुख के कुल 825 पद में से निर्विरोध निर्वाचित 349 में 334 पद पर पहले ही कब्जा किया है और शनिवार को मतदान के बाद कुल 635 सीटों पर कब्जा बना लिया। लखनऊ की आठ में से सात सीट पर भाजपा जीती, समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साफ हो गयी। जौनपुर में 15 पर भाजपा, चार पर निर्दलीय व दो पर सपा प्रत्याशी जीते, हरदोई में नौ में से पांच पर भाजपा, तीन निर्दलीय तथा एक सपा ने जीती। गोंडा में 15 में से 14 पर भाजपा जीती, एक पर सपा ने बाजी मारी।

संतकबीर नगर के पांच ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने चुनाव जीता। जबकि दो ब्लॉकों में भाजपा के बागी प्रत्याशी चुनाव जीते। सिर्फ एक ब्लॉक में सपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली। बस्ती जिले के दुबौलिया और रुधौली में आखिरकार भाजपा का विजय रथ का पहिया थम गया। दुबौलिया में सपा की गीता देवी ने बाजी मारी। लखीमपुर खीरी के धौरहरा और बेहजम में भाजपा प्रत्याशियों की करारी शिकस्त मिली। जिले के 15 ब्लॉकों में से छह ब्लॉकों में निर्विरोध जीत दर्ज हुई।

ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैंए जबकि नौ ब्लॉकों में मतदान कराने के बाद प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। अलीगढ़ ब्लॉक में एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी गंगीरी में भाजपा हार गयी। मुख्यमंत्री के जिले गोरखपुर में 20 में से 18 ब्लॉकों में प्रमुख का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा के 17 प्रत्याशी जहां निर्विरोधि निर्वाचित हुए वहीं शनिवार को हुए चुनाव में बेलघाट से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। सिद्घार्थनगर में 10 में से सात पर बीजेपी, दो पर सपा और एक निर्दलीय जीता।

आजमगढ़ में भाजपा का बोलबाला रहा 22 में से आधी सीटें बीजेपी के खाते में आयी। सपा को सिर्फ चार सीटें मिलीं। बरेली की सीटों पर भाजपा, 3 पर सपा और एक पर निर्दलीय का कब्जा रहा। महराजगंज में 12 विकास खंडों में से 10 पर भाजपा का कब्जा, शाहजहांपुर में क्लीन स्वीप: सभी पांच ब्लॉक में भाजपा ने जीत हासिल की। बागपत में पिलाना ब्लॉक में फर्जी अफसाना बनकर वोट डालने गई महिला को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर लॉकअप मे भेज दिया है। इटावा में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान बढ़पुरा ब्लाक परिसर के बाहर हवाई फायरिंग की गई। यहां पर भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थकों पर बीडीसी को धमकाने के आरोप लगाए।

मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी प्रशांत कुमार ने भाजपा समर्थकों को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की व खींचा तानी की गई। उनके एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। जिससे जमीन पर गिर पड़े। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के आ जाने के बाद सभी को पीछे खदेड़ दिया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लाक में निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कई राउंड फायरिंग के बाद वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस बल जुटा तो सभी भाग निकले। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा ब्लाक में पुलिस को बवाल करने वालों को काबू में लेने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। यहां के आसपुर देवसरा ब्लॉक में चल रहे मतदान के दौरान लगभग एक बजे पुलिस ने एक पक्ष से जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दौड़ाया तो लोग ईट पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने जवाब देने के लिए हवा में गोलियां चलाई। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हंगामा हुआ। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। यहां बुढ़ाना ब्लाक में मतदान के दौरान भाजपा विधायक के आने पर विपक्षियों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों तरफ से समर्थक आमने-सामने आ गए। भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंच गए।

पुलिस ने समझाकर स्थिति संभाली। नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। हमीरपुर के सुमेरपुर विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे मतदान के दौरान सपा व भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दो वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ सपा प्रत्याशी समेत उनका बीडीसी भाई घायल हो गया। हालांकि मामले को शांत करा पुलिस ने प्रत्याशी व उनके भाई को मतदान स्थल में प्रवेश कराया।

 

RELATED ARTICLES

इंग्लैंड के स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को 168 रन पर समेटा, सोफी डिवाइन के वनडे करियर का अंत

विशाखापत्तनम। इंग्लैंड की स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महिला विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रन पर आउट...

स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता सामाजिक उत्तरदायित्व कानिर्वहन होनी चाहिए : राष्ट्रपति

गाजियाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान...

स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह

गाजियाबाद । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां आयोजित यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।...

व्रतियों ने किया खरना, आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

छठ पूजा : 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, घरों व घाटों पर तैयारियां पूरी, बाजारों में खूब दिखी रौनकलखनऊ। आस्था और विश्वास के...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़ मेला

विशेष दीवान का आयोजन किया गयालखनऊ। टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी मे ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़...

सत्संग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं

9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का द्वितीय दिवस लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का का दूसरा दिन बहुत...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मीडिया के साथ हुई चाय पर चर्चा

कर्मचारियों के उत्पीड़न एवं उत्तरदायित्व पर बृहद चर्चा हुईसंयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने संवाद हीनता को प्रमुख कारण बतायालखनऊ। राज्य कर्मचारी...

कला ने समाज की चेतना, भावनाओं और संस्कारों को आकार दिया

कला में निवेश: संस्कृति और संपन्नता का संगमलखनऊ। कला केवल सौंदर्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानव सभ्यता की आत्मा और सृजनशीलता की जीवंत अभिव्यक्ति...

गीत-संगीत के साथ प्रगति महोत्सव का समापन

डॉक्टरों के माध्यम से ब्लड डोनेट करया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना...