back to top

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा करेगी सेवा पखवाड़े की शुरूआत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से भाजपा सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ करके विभिन्न सेवा कार्यो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हर शहर, गांव, गली, मुहल्ले, मजरे, टोले तक सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में गरीब कल्याण तथा गरीब, शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है। देश बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है और जन-जन की सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान संस्कार, अनुशासन तथा सेवाकार्य है और यही विशेषता भाजपा को सर्वव्यापी तथा सर्वस्पर्शी रूप प्रदान करती है।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाडेÞ में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ सेवा कार्यों के माध्यम से हर घर व हर जन तक पहुंचना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना तथा उनका पूरा जीवन गरीब कल्याण को समर्पित है। पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का संदेश लेकर जनता के बीच सम्पर्क, संवाद तथा सेवा कार्य के माध्यम से पहुंचना है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में आयुष्मान भव, रक्तदान शिविर, स्वास्थ शिविर, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से नर सेवा को नारायण सेवा मानकर कार्य करना है।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाडे़ के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झांसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वाराणसी में केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा गोरखपुर में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी भी जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ महानगर एवं जिला सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव, धर्मपाल सिंह संभल, लक्ष्मीनारायण चौधरी अलीगढ़ महानगर, नंदगोपाल गुप्ता नंदी कानपुर उत्तर, दक्षिण तथा ग्रामीण, जयवीर सिंह फिरोजाबाद महानगर, योगेन्द्र उपाध्याय फरूर्खाबाद, राकेश सचान फतेहपुर, बेबी रानी मौर्य झांसी जिला व महानगर, जितिन प्रसाद बांदा, आशीष पटेल सुल्तानपुर, एके शर्मा सिद्धार्थनगर तथा अनिल राजभर मऊ में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल कानपुर में और दुर्विजय सिंह शाक्य शाहजहांपुर महानगर में सम्मिलित होगें।

श्री राय ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी शामली, कपिल देव अग्रवाल बिजनौर, असीम अरूण गाजियाबाद जिला, अरूण सक्सेना बुलंदशहर, नितिन अग्रवाल हाथरस, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली, गिरीश चन्द्र यादव रामपुर, संजय गंगवार अमरोहा, बृजेश सिंह गौतमबुद्धनगर, अनूप प्रधान वाल्मीकि मैनपुरी, संदीप सिंह कासगंज, प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, रजनी तिवारी कन्नौज, दयाशंकर सिंह बस्ती, अजित पाल औरैया, रामकेश निषाद ललितपुर, सतीश शर्मा बाराबंकी, दानिश अंसारी बहराइच, राकेश राठौर श्रावस्ती, मयंकेश्वर सिंह अमेठी, विजयलक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर में सेवा पखवाडा के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...