back to top

भाजपा देश के विभाजन की विभीषिका को करेगी प्रदर्शित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त पर मौन जुलूस निकालकर देश के बंटवारे में अपनी जान गवाने वाले लाखों लोगों के संघर्ष व बलिदान को स्मरण करके श्रद्धांजलि अर्पित करेगी

इसके साथ ही पार्टी भयावहता, क्रूरता, अमानवियता से रक्त रंजित देश के बंटवारे की त्रासदी पर संगोष्ठियों के माध्यम से चर्चा करेगी और प्रदर्शनी में चित्रों, पोस्टर तथा वीडियो क्लिप के माध्यम से नई पीढ़ी के समक्ष देश के विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि पार्टी संगठनात्मक 98 जिलों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को देश के बंटवारे में विस्थापित होने वाले तथा अपने जान गंवाने वाले लाखों भाईयों और बहनों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति में मौन जुलूस निकालेगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी का उद्देश्य है कि देश के विभाजन की त्रासदी नई पीढ़ी पढे़, समझे और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संकल्प में सहभागी बनें इसलिए 14 अगस्त को पार्टी जिला स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों के माध्यम से देश के बंटवारे के काले अध्याय पर चर्चा करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनियों में चित्रों, पोस्टरों, पुरातन अभिलेखों तथा वीडियो के माध्यम से देश के बंटवारे के समय हुई क्रूरता की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करके संवाद करेगी।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अफगानिस्तान के साथ अब ‘खुली जंग’ जारी है

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान...

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...