back to top

भाजपा मंगलवार को करेगी 36 विधानसभा सम्मेलनों में संवाद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को 36 विधानसभा सम्मेलनों में संवाद के सतत् क्रम को विस्तार देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा सम्मेलन को संबोधित कर आने वाले चुनावों के लिए कार्यकतार्ओं को मंत्र सौंपेगें।

वहीं उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर के बिल्हौर व डा दिनेश शर्मा आगरा के बाह विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सोनभद्र के रार्वसगंज व संजीव बालियान शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया के सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने सोमवार को कहा कि विधानसभा सम्मेलनों के क्रम में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ से समृद्ध भारत का संकल्प लेकर जनसंवाद लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा सम्मेलनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साहसिक निर्णय, कोरोना महामारी के समय पार्टी कार्यकतार्ओं के सेवा कार्य, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम तथा स्वावलंबी व सामर्थ्यवान भारत निर्माण में जनभागीदारी के लिए डिजिटल माध्यम से संवाद कर रहे हैं।

दुबे ने बताया कि मंगलवार को 36 विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन करके बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद करेगी। विधानसभा सम्मेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कुशीनगर, श्रीकान्त शर्मा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा, स्वामी प्रसाद मौर्य देवरिया के भाटपार रानी, अनिल राजभर गोण्डा के तरबगंज, नंदगोपाल गुप्ता नंदी आजमगढ़ के मेंहनगर, डा नीलकंठ तिवारी फतेहपुर जिले के हुसेनगंज, राम नरेश अग्निहोत्री आजमगढ के लालगंज, अतुल गर्ग फरूर्खाबाद, संदीप सिंह उन्नाव के भगवंतनगर, बलदेव सिंह ओलख बहराइच, महेश गुप्ता गोरखपुर के पिपराईच में विधानसभा सम्मेलनों में संवाद करेंगे।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर बलिया सदर, लक्ष्मण आचार्य बाराबंकी के दरियाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मछलीशहर के जफराबाद, सलिल विश्नोई प्रयागराज के हण्डिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह गाजियाबाद के मुरादनगर, कामेश्वर सिंह सीतापुर के विसंवा, अमर पाल मौर्य रामपुर के मिलक, शंकर गिरि रायबरेली के सरेनी, देवेन्द्र सिह चैधरी अलीगढ के इग्लास में विधानसभा सम्मेलन में संगठन के सूत्र को लेकर संवाद करेंगे।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...