भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा कोविड-19 के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि पात्रा को सुबह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर है।

भाजपा नेताओं और अन्य ने पार्टी के मुखर प्रवक्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा के एक प्रमुख चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को भी कई ट्वीट किए। भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, मैंने अपने मित्र संबित से बात की है। वह बेहतर स्थिति में हैं।

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता संजय झा ने ट्वीट किया, मैं अपने अच्छे मित्र संबित पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने और बहुत खुशियां तथा हमेशा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ध्यान रखें, भाई, आप जल्द ही स्वस्थ होंगे।

RELATED ARTICLES

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव: अखिलेश ने पुलिस पर मतदाताओं के पहचान पत्र जांचने का आरोप लगाया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में पुलिस अधिकारी मतदाताओं के पहचान...

दिल्ली विधानसभा चुनाव : मतदान जारी, 11 बजे तक 19. 95 प्रतिशत से अधिक मतदान

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है और 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक...

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हो सकता है यूसीसी, राज्य सरकार ने मसौदा विधेयक के लिए बनाई समिति

गांधीनगर। गुजरात सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की आवश्यकता का आकलन करने और इसका मसौदा विधेयक तैयार करने के लिए मंगलवार...

Latest Articles