back to top

भाजपा सांसद ने की राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग

नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आसन पर लोकसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में सदन के सदस्यों से किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में मौन रहने के लिए कहने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संसद की अवमानना करने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

दुबे ने सदन में कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने कार्याे द्वारा लोकतंत्र का अपमान किया है और सदन की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। भाजपा सांसद ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष और पीठासीन सभापति सदन को चलाते हैं। लेकिन जिस तरह राहुल गांधी ने लोगों को मौन रखने का निर्देश दिया और लोग खड़े हुए, वह लोकतंत्र का अपमान है और विशेषाधिकार हनन का मामला है।

उन्होंने भाजपा सांसद संजय जायसवाल, राकेश सिंह और पी पी चौधरी द्वारा इस मामले में शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विशेषाधिकार हनन के नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सदस्य की लोकसभा की सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए। दुबे ने अतीत के कई उदाहरणों का जिक्र करते हुए दावा किया कि 1963-64 में एक सांसद द्वारा एक ग्लास पानी गिरने पर विशेषाधिकार की बात हुई। मधु लिमए एक बार किसी विषय को लेकर अदालत में चले गए तब विशेषाधिकार हनन का आरोप लगा।

आपातकाल के दौरान राज्यसभा में सुब्रमण्यम स्वामी के प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान के आधार पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगा। उन्होंने कहा, लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष का अब तक कोई बयान नहीं आया है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने कार्याे द्वारा सदन का अपमान किया है, ऐसे में उनकी सदस्यता समाप्त की जाए।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...