back to top

भाजपा नेताओं ने जेटली के निधन पर जताया शोक, पार्टी-राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को किया याद

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शनिवार को अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक प्रिय सहयोगी, संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में याद किया तथा पार्टी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान का स्मरण किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जेटली को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया, जिनके पास एक गहन विश्लेषणात्मक दिमाग था और जिनके ऊपर पार्टी जटिल मुद्दों का समाधान खोजने के लिए निर्भर रहती थी। आडवाणी ने बयान जारी कर कहा, दशकों तक पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रह चुके वह (जेटली) एक ऐसे नेता थे जिन्हें मैने अध्यक्ष रहते हुए भाजपा के कोर समूह में शामिल किया था और जल्दी ही वह पार्टी के एक अति महत्वपूर्ण नेता बन गए थे।

 

  • भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जेटली का निधन उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। शाह ने ट्वीट किया, मैं अरूण जेटली के निधन से बहुत दुखी हूं। जेटली का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैने न केवल संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक बेहतरीन सदस्य भी खो दिया है जिनसे वर्षों तक मुझे समर्थन एवं मार्गदर्शन मिलता रहा।

 

  • भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संसद में जेटली के ओजपूर्ण भाषणों को याद करते हुए कहा कि कठिन से कठिन परिस्थिति से निपटने के दौरान भी वरिष्ठ नेता के चेहरे की मुस्कान हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रहेगी। नड्डा ने कहा, उनकी मान्यताएं हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। अरूण जेटली के निधन से भारतीय राजनीति में एक निर्वात पैदा हो गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है। भाजपा नेता ने कहा, पार्टी और सरकार दोनों की जिम्मेदारियों के साथ साथ अरुण जी हमेशा राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। चाहे भारतीय अर्थव्यवस्था अथवा रक्षा विभाग को मजबूत करना हो, उनकी भूमिका ने भारत को पूरी दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा किया जो बेमिसाल हैं।

 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा, जेटली जी को हमेशा अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने और इसे वापस पटरी पर लाने के लिए याद किया जाएगा। अरूण जी की अनुपस्थिति भाजपा हमेशा महसूस करेगी। मैं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

 

  • नेताओं ने जेटली के तेज दिमाग और त्वरित बुद्घि एवं बेहतरीन स्मरणशक्ति को याद करते हुए कहा कि वह भाजपा के लिए बहुत मूल्यवान थे। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री का निधन राष्ट्र, सरकार और भाजपा के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें करीब से देखा है जब उन्होंने विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता के तौर पर शुरुआत की थी। वह देश के शीर्ष वकीलों में से एक थे जिन्हें तर्क करने का प्राकृतिक कौशल हासिल था। उन्होंने कहा कि जेटली ने भाजपा के विस्तार के लिए अत्याधिक योगदान दिया है। गडकरी ने कहा, जब मैं भाजपा का अध्यक्ष था तो विभिन्न मामलों में मैं उनसे सलाह लेते था। वह पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। लोकसभा और राज्यसभा में उनके भाषणों को लोग याद करेंगे।

 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस क्षति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम में से कई लोगों के लिए वह संरक्षक, एक मार्गदर्शक, नैतिक समर्थन करने वाले और ताकत के रूप में थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। वह एक बहुत अच्छे और विशाल हृदय वाले व्यक्ति थे। वह हमेशा किसी की भी और सबकी मदद करने के लिए तैयार रहते थे । उनकी बुद्घिमता, दूरंदेशी और निपुणता का कोई जोड़ नहीं है।

 

  • केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने जेटली को कद्दावर नेता एवं एक बेहतर इंसान बताते हुए कहा कि भाजपा के लिए जेटली सबसे बड़े संकटमोचक थे। पासवान ने अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार के दौरान उनकी देन को याद किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी अपने पुराने दोस्त को याद किया और वरिष्ठ पार्टी नेता होने के नाते जेटली की विभिन्न भूमिका को याद किया।

 

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जेटली को एक उत्कृष्ट राजनेता और प्रशासक के रूप में याद किया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मृत्यु शैया पर होते हुए भी वह बड़े राजनीतिक मामलों में अपनी सलाह दे रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने जेटली को अपना संरक्षक बताते हुए कहा, उनके साथ मेरी बहुत सी यादे जुड़ी हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं और जहां कहीं भी हूं निश्चित रूप से उनकी वजह से हूं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...