back to top

भाजपाई अब कर रहे हैं हमारे श्रेय का अपहरण: अखिलेश

लखनऊ। कड़ाके की ठंड के बावजूद यूपी का सियासी पारा गरम है। लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बडेÞ बोल बोले है। उन्होंने कहा कि सपा के समय हुआ ‘लोक भवन’ का निर्माण और लोकार्पण लेकिन भाजपाई अब कर रहे हैं हमारे श्रेय का अपहरण। उन्होंने कहा कि दूसरे के कामों का फीता काटने वालों ध्यान रहे जनता आप का पत्ता काटने के लिए तैयार बैठी है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के समय लोकभवन का निर्माण और लोकार्पण हुआ। लोकभवन से लोक प्रशासन चलता है। यहां जनसेवा की नीतियां बनती है। सुशासन का संदेश यहां से जाता है, लेकिन यहां तो ऐसा दल ढाई वर्ष से सत्तारूढ़ है। जिसे जनसेवा से कुछ लेना देना नहीं। भाजपाई अब सच का सामना नहीं करना चाहते है। दूसरे के कामों का फीता काटने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि जनता उनका पत्ता काटने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकभवन से अन्यायपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। अत्याचार की पराकाष्ठा यह है कि निर्दोषो का उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता को दु:ख दर्द पहुंचाती है जनता भी लोकतंत्र में समय आने पर अपना निर्णय करने में झिझकती नहीं। भाजपा सरकार ने खुद ही राज्य सभा में कहा है कि एनपीआर ही एनआरसी का आधार होगा तो ये भाजपाई कितना झूठ बोलकर गुमराह करेंगे। इनके छिपे उद्देश्यों का अब भंडाफोड़ हो चुका है। सीएए, एनआरसी, एनपीआर जनता के लिए समस्या बनकर आई है। यह सामाजिक न्याय की अवधारणा के खिलाफ साजिश है। देश की एकता को खण्डित करने वालों की चलाचली की बेला आ गई है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बीमारी का घर बना दिया है। आयुष्मान भारत योजना फर्जी है। 70 लाख लोगों को नि:शुल्क इलाज कहां से मिल गया जबकि जन औषधि केन्द्रों में पर्याप्त दवाइयां ही उपलब्ध नहीं है। बेहतर सड़क, शिक्षा, परिवहन और चिकित्सा सुविधाएं कहां है? किसानों और नौजवानों की जिंदगी में छाया अंधेरा छांटने के लिए क्या हो रहा है? ये कैसा भ्रमजाल है या तो सरकार भ्रमित है अथवा जनता को भ्रमित करने को अपनी सफलता मानती है।

उन्होंने कहा कि सुशासन, विकास और सबके विश्वास की बातें तो बढ़ चढ़कर भाजपा नेता करते है पर सच्चाई यह है कि भाजपा में सेवा का संस्कार ही नहीं है। हर व्यक्ति मुश्किल में फंसा है। सुशासन का अर्थ तो सरकारी दखल कम होने का है लेकिन यहां तो दमन के सहारे सत्ता चलाई जा रही है। भाजपा खुद ही जनता के लिए समस्या बन गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि भारत अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ और आत्मविश्वास से भरा हुआ 2020 में प्रवेश कर रहा है। जब अर्थव्यवस्था मंदी से घिरी है, किसानों की आत्महत्या थम नहीं रही है। इस दावें में कोई सच्चाई नहीं है कि किसानों की आय 2022 तक दुगुनी हो जायेगी।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...