back to top

किसी भी गठबंधन से घबराई नहीं है भाजपा: उपमुख्यमंत्री

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष अगले लोकसभा चुनाव में जीत का दिवास्वप्न देख रहा है और भाजपा विपक्षी दलों के किसी भी गठबंधन से तनिक भी घबराई नहीं है। शर्मा ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा को सपा-बसपा गठबंधन को लेकर जरा भी डर नहीं है, दरअसल विपक्ष अगला लोकसभा चुनाव जीतने का दिवास्वप्न देख रहा है, जो कभी पूरा नहीं होगा।

भाजपा अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाएगी

भाजपा अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि डरे वे लोग हैं जो एक दूसरे से गठबंधन कर रहे हैं। सपा, बसपा का गठबंधन बिना किसी नीति और नैतिकता के हुआ है। यह दोनों दल जब पूर्व में भाजपा को नहीं हरा पाए तो अब क्या हरा पाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है और जनता उसके विकास कार्यों को देख रही है। विकास योजनाएं लागू करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खनन मामले में पिछले दिनों सीबीआई के छापे डाले जाने के बारे में शर्मा ने कहा कि वर्ष 2007 में जब न्यायालय ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे उस वक्त प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी। उन्हीं आदेशों के आधार पर अब कार्यवाही हो रही है। इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा उसे सजा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...