back to top

भाजपा बांटो और राज करो की राजनीति कर रही है : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बांटो और राज करो की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए कहा कि असम में लोगों के बीच आपसी मतभेद पैदा कर दिए गए हैं। अखिलेश ने कहा, हम चाहते थे कि जाति आधारित जनगणना हो जाए, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया और आंकड़े भी बाहर नहीं आए। वे जानते हैं कि जिस दिन इस देश की जातियों की गिनती हो जाएगी उस दिन हिन्दू-मुसलमान का झगड़ा खत्म हो जाएगा।

बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को सपा की सदस्यता हासिल की। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत कई पूर्व विधायकों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा, संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं था। इन्होंने धर्म के नाम पर बंटवारा कर दिया।

असम के एक हिस्से में सीएए लागू नहीं है और उस हिस्से में कोई भी जाना चाहेगा तो उसे परमिट चाहिए होगा। कश्मीर से 370 हटा दिया गया तो वहां कोई भी जा सकता है तो फिर असम में अगर हम जाएंगे तो हमें परमिट चाहिए होगा। पूर्वाेत्तर के बहुत से हिस्से हैं जहां बिना परमिट के नहीं जा सकते हैं। पूरे देश को उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने लैपटॉप दिए, इन्होंने शौचालय दिया। नोटबंदी से देश को लाइन में लगा दिया। अब फिर देश को लाइन में लगाने के जुगाड़ में हैं।

उन्होंने कहा, अब नई तैयारी कर दी गई है। सब लगेंगे कागज के लिए लाइन में, पहले नोट के लिए लगे थे लाइन में। हम जानना चाहते हैं कि सीएए क्या है, एनआसी क्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नाम बदलने में माहिर हैं। हाल ही में उन्होंने घाघरा का नाम बदलकर सरयू कर दिया। घाघरा का नाम हमारे पूर्वजों ने दिया था। क्या नाम बदलने से नदी का पानी बदल जाएगा।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...