back to top

सपा सरकार में हुए कामों का श्रेय ले रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि प्रपंची भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार प्रदेश की जनता ने नहीं देखी है। इतना कृतघ्न नेतृत्व भी भाजपा के अलावा दूसरा नहीं जो सपा सरकार के विकास कार्यों के लिए उसको श्रेय नहीं देना चाहता है। भाजपा सरकार अपने चौथे साल में भी अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है, सिवाय सपा सरकार के समय के हुए कामों पर अपने उद्घाटन के शिलालेख लगाने के। भाजपा के इस चरित्र को क्या कहा जाये?

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार के समय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिष्ठित कैंसर इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया था। तब सरकार ने कैंसर के अलावा गम्भीर बीमारियों दिल, किडनी, लीवर के मुफ्त इलाज की भी अस्पतालों में व्यवस्था की थी। कैंसर की बीमारी का इलाज काफी मंहगा होता है। पीड़ित मरीजों को मुम्बई, दिल्ली, और दूसरे राज्यों में जाना होता है। लखनऊ में कैंसर अस्पताल को भाजपा सरकार ने क्यों नहीं अब तक चालू किया? अगर पहले चालू कर देते तो न केवल प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार और नेपाल तक के कैंसर पीड़ितों को इलाज की सुविधा मिल जाती।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इधर जब बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आने से भाजपा सरकार की बदनामी देश-विदेश तक होने लगी तो ‘मिशन शक्ति’ के नाम पर राज्य सरकार ने भ्रामक प्रचार का एक और इश्तेहार पेश कर दिया है। वैसे हर बेटी को यह जानने का इंतजार है कि सरकार ने ऐंटी रोमियों स्क्वाड को कहां छुपा दिया है? वैसे भी सपा सरकार ने 1090 को नारी शक्ति की सुरक्षा का कवच बनाया था। भाजपा ने उसको निष्प्रभावी बना दिया। 108 सेवा समाजवादियों द्वारा दी गई संजीवनी थी जिसके विस्तार को रोक दिया गया। यूपी डायल 100 का नाम 112 रखकर कौन सा कमाल कर दिया?

अखिलेश ने कहा कि बंद हो चुकी 181 में कार्यरत महिलाओं को आज भी वेतन के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत सपा सरकार में ही हो गई थी, साढ़े तीन साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पायी है, जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो साल से कम समय में ही बनायी गयी थी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और गोमती रिवरफ्रंट जैसे आकर्षक स्थलों का निर्माण सपा सरकार ने किया था, जिससे जनता को स्वास्थ्यप्रद, वातावरण मिल सके। खेलकूद प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम भी सपा सरकार की देन है। भाजपा सरकार ने आते ही अपनी नकारात्मक सोच के साथ विकासकार्यों के विध्वंस का रास्ता अपना लिया। जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी।

RELATED ARTICLES

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, रुपया भी टूटा

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों...

जुबली हिल्स उपचुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार की बीआरएस प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त

हैदराबाद। जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शुक्रवार को पांच दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार वी नवीन यादव अपनी...

ठाणे: आनलाइन शेयर कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति से 3.96 करोड़ रुपये ठगे

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति से आनलाइन शेयर कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग 3.96 करोड़ रुपये ठग...

निर्णायक बढ़त के साथ NDA में जश्न, तेजस्वी-खेसारी लाल-तेज प्रताप पिछड़े, मैथिली ठाकुर आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के शुक्रवार को प्रारंभिक रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122...

पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका टीम की सुरक्षा सेना को सौंपी

रावलपिंडी। इस्लामाबाद में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना प्रमुख असीम मुनीर के हस्तक्षेप पर पाकिस्तान सरकार ने दौरे पर आई श्रीलंका की...

बुमराह ने सलामी बल्लेबाजों को किया चलता, दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 105/3 रन बनाये

कोलकाता। जसप्रीत बुमराह ने दो शानदार गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके अपनी महारत का परिचय दिया जबकि कुलदीप यादव ने कप्तान...