back to top

अधिकारों पर कुठाराघात करने पर तुली है भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार नागरिकों के संविधान प्रदत अधिकारों पर कुठाराघात करने पर तुल गई है।

अखिलेश ने कहा, यह किसी लोकतांत्रिक सरकार का काम नहीं हो सकता है कि वह अपने नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित करे और बिना अदालती निर्णय के उन्हें सार्वजनिक रूप से अपराधी घोषित कर दे। इन दिनों भाजपा सरकार राजधानी लखनऊ में एक पक्षीय विरोध को कुचलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा, भाजपा राज में पुलिस ने लखनऊ में होर्डिंग, पोस्टरों के जरिए सार्वजनिक तौर पर चार दर्जन से ज्यादा नागरिकों के फोटो लगाकर उनकी पहचान कराने को कहा है। चौराहों पर इस तरह का प्रदर्शन किसी भी रूप में नैतिक नहीं ठहराया जा सकता। किसी को संदिग्ध मानकर बिना दलील, बिना वकील के सीधे-सीधे उसे अपराधी की तरह प्रचारित कर देना कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था है?

अखिलेश ने कहा कि इस तरह की छूट से तो भाजपा सरकार कभी भी, कहीं भी, किसी का भी उत्पीड़न कर सकती है। इससे आक्रोशित जनता अगर भाजपा नेताओं के असली चेहरे की फोटो वाली होर्डिंग लगा देगी तो भाजपा क्या करेगी? वह सच्चाई को कैसे छुपाएगी? भाजपा को राजनीति में मर्यादित आचरण करना सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा है जो लोकतंत्र को डराना अपना धर्म मानती है। भारत में संविधान से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। असहमति का अधिकार भारतीय संविधान से प्राप्त है। पर भाजपा तो लोकतंत्र की आवाज को ही बंद करना चाहती है। दो दर्जन लोगों की हत्या के बाद यह टिप्पणी कि जो भी सड़क पर आएगा उसको तो मरना ही है भाजपा नेतृत्व की संवेदनहीनता का परिचय देती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार संवाद के बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है लेकिन भाजपा को इसकी कतई फिक्र नहीं। सभी कायदे कानूनों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से जनसामान्य से पेश आना उनकी आदत हो गई है। नागरिक अधिकारों को कुचलने के लिए भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने में कोई संकोच नहीं करती है।

RELATED ARTICLES

बुमराह के पांच विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 159 रन पर समेटा

कोलकाता। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट से भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे...

राष्ट्रपति अंगोला, बोत्सवाना की पहली यात्रा के बाद दिल्ली लौटीं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौटीं।मुर्मू ने इस यात्रा के दौरान...

दिल्ली विस्फोट में शामिल डॉ. उमर नबी का पुलवामा स्थित मकान ध्वस्त

श्रीनगर। दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ. उमर नबी के जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित...

एसआईआर ने बिहार में जो खेल किया वह उप्र समेत अन्य राज्यों में नहीं हो पाएगा : अखिलेश यादव

लखनऊ । बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अपने पास सत्ता बरकरार रखने के सवाल पर समाजवादी...

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, रुपया भी टूटा

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों...

जुबली हिल्स उपचुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार की बीआरएस प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त

हैदराबाद। जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शुक्रवार को पांच दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार वी नवीन यादव अपनी...