back to top

भाजपा सरकार महंगाई रोकने में असफल : अनिल दुबे

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भाजपा सरकार को महंगाई रोक पाने में पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और महंगाई के कारण गरीब परिवार हरी सब्जी नहीं खा पा रहे हैं और बच्चे कुपोषण से बीमार हो रहे हैं और डबल इंजन की सरकार में महंगाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने सरकार से रोजमर्रा की चीजों और खाद्य पदार्थों के दाम कम करने की मांग की है।

श्री दुबे ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने में पूरी तरह से असफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता भाजपा से पूरी तरह से नाराज है, जनता की समस्याओं किसानों, नौजवानों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पूरे देश को दंगे और हिंसा की आग में झोंक रही है और लोगों को आपस में लड़ाने में अपना राजनैतिक हित तलाश रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की दोनों सरकारे हर मोर्चे पर विफल हैं, इनको आम जनमानस के दुख-दर्द विकास और रोजगार से कोई वास्ता नहीं है।

यह सत्ता में बने रहने के लिए कोई भी हथकण्डा अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य हिंसा और दंगों की आग मे जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश की गयी और सरकार दंगाइयों को शह देने का काम कर रही है। साथ ही जिलाधिकारी कानून व्यवस्था बनाने का काम करते हैं, उन्हें दंडित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद हरियाणावासियों से शांति और सौहार्द बनाये रखने और जनता से किसी भी राजनैतिक साजिश व अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए आपसी भाईचारा बनाने की अपील करता है।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...