back to top

भाजपा ने जयप्रकाश निषाद को घोषित किया राज्यसभा सीट का प्रत्याशी

लखनऊ। सपा के राज्यसभा सदस्य बेनी वर्मा के निधन से खाली हुई सीट पर 24 अगस्त को होने वाले उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जयप्रकाश निषाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। विधानसभा में भाजपा का बहुमत होने से उनके निर्विरोध जितने का रास्ता लगभग साफ़ है।

जयप्रकाश निषाद इस समय भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष हैं और गोरखपुर उनका कार्यक्षेत्र है। निषाद पहले बहुजन समाज पार्टी में थे। 2008-09 में वह
बसपा सरकार में राज्‍य मंत्री रहे थे।

पूर्वांचल के दिग्‍गज नेताओं में उनका नाम है। वह बसपा के टिकट पर 2012 में चौरीचौरा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। बसपा छोडऩे के बाद निषाद थोड़े समय के लिए सपा में भी रहे।

भाजपा ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों पर दांव लगाया है। जयप्रकाश निषाद का कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा। निषाद फरवरी 2018 में भाजपा में शामिल हो गये थे।

उनके साथ लोकदल के गोरख सिंह सहित कई नेताओं कैम्पियरगंज के पीपीगंज में आयोजित बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद 11 मार्च 2018 को होने वाले गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र शुक्ल के प्रचार में लगे।

निषाद मल्‍लाह समुदाय से हैं। उनको राज्‍यसभा भेजने की वजह ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की भाजपा की नीति मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि बिहार चुनाव में भी भाजपा इसका फायदा उठा सकती है। बिहार में ओबीसी की अच्‍छी खासी आबादी है।

साथ ही, विरोधी खेमे (महागठबंधन) में भी मल्‍लाह बिरादरी के एक नेता (विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी) की मौजूदगी है। निषाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ के भी करीबी माने जाते हैं। उनके क्षेत्र (गोरखपुर) में भाजपा का काम वही देखते हैं।

RELATED ARTICLES

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...