back to top

अगले माह गठित हो जायेंगे भाजपा के प्रकोष्ठ

  • चुनाव में संयोजकों व सह संयोजकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण : स्वतंत्र देव
  • जिला स्तर पर प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता होंगे समायोजित : बंसल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठों व विभागों के नवनियुक्त सयोंजकों-सहसंयोजकों की बैठक सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर, शिवकुमार पाठक व ओमप्रकाश श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के प्रकोष्ठों विभागों के कार्यो पर चर्चा के साथ ही निचले स्तर तक विभागों प्रकोष्ठों की संगठनात्मक इकाईयों का गठन अगस्त माह में पूरा करने का निर्णय लिया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभागों-प्रकोष्ठों के नवनियुक्त संयोजकों और सह संयोजकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन कों सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही बनाते हुए समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर काम किया है। मोदी-योगी की सरकार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का स्वपन साकार हो रहा है। आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नवनियुक्त संयोजकों-सह संयोजकों का आहवान किया कि वे अपने अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। उन्होंने कहा, मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। विपक्ष आज मुद्दा विहीन है इसीलिए वह झूठ और भ्रम के सहारे लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम विपक्ष के झूठ को बेनकाब करें। इसके पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विभागों-प्रकोष्ठों की कार्ययोजना से पदाधिकारियों को अवगत कराया।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं जिले स्तर पर विभाग-प्रकोष्ठों के कार्यकतार्ओं को समायोजित किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नये दायित्वों से जुड़े लोग जनता से अपना सीधा संवाद रखे और संगठन की नीतियों को जन-जन से जोड़कर इसे और अधिक व्यापक बनाये। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि भाजपा की यह रीति-नीति रही है कि पद उसके लिए शोभा नही बल्कि जन सरोकारों से जुड़कर सेवा के भाव को गांव, मोहल्ले तक ले जाना है। जिन लोगों को नये दायित्व मिले है वह ईमानदारीपूर्वक 2022 के लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाये। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन और वन्देमातरम गीत से शुरू हुआ। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की गयी और दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों का नमन किया गया।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...