back to top

BJP ने मालीवाल को ब्लैकमेल कर केजरीवाल के खिलाफ साजिश में शामिल किया, AAP का दावा

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ब्लैकमेल कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया। मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है।

आतिशी ने मालीवाल पर उठाये सवाल

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने पीटीआई-वीडियो से बातचीत में आरोप लगाया कि मालीवाल सोमवार को मिलने का समय लिये बिना मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचीं। आतिशी ने कहा, वह अंदर क्यों प्रवेश कर गईं? वह मिलने का समय लिये बिना मुख्यमंत्री के आवास पर क्यों पहुंचीं? उस दिन अरविंद केजरीवाल व्यस्त थे और उनसे नहीं मिले। अगर वह उस दिन उनसे मिले होते, तो बिभव कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप उनके (केजरीवाल के) खिलाफ लगाए जा सकते थे। उन्होंने कहा कि मालीवाल को भाजपा ने इस साजिश का चेहरा बनाया है।

अवैध भर्ती मामले में स्वाति मालीवाल पर शिकंजा!

उन्होंने कहा, भाजपा का एक पैटर्न है। पहले वे मामले दर्ज कराते हैं और फिर नेताओं को जेल भेजने की धमकी देते हैं। स्वाति मालीवाल भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा दर्ज अवैध भर्ती मामले में आरोपों का सामना कर रही हैं। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस स्थिति में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। आप नेता ने आरोप लगाया, भाजपा ने मालीवाल को ब्लैकमेल किया और उन्हें इस साजिश का चेहरा बनाया। आप सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि कुमार ने सोमवार को केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की लेकिन पार्टी ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।

मालीवाल पर कथित हमले के संबंध में केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मालीवाल पर कथित हमले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को आरोपी बनाया। आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस निष्पक्ष है तो उसे मालीवाल के खिलाफ कुमार की शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा, क्या दिल्ली पुलिस मालीवाल के खिलाफ अनाधिकार प्रवेश, सुरक्षा के उल्लंघन और एक सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य के पालन से रोकने का मामला दर्ज करेगी? अगर दिल्ली पुलिस निष्पक्ष है, तो उसे बिभव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। क्या वह बिभव की शिकायत पर उसी तरह से कार्वाई करेगी जिस तरह से मालीवाल की शिकायत पर की गई?

कॉल रिकॉर्ड की जाँच की जानी चाहिए

आतिशी ने कहा कि मालीवाल के कॉल रिकॉर्ड की जांच और विश्लेषण किया जाना चाहिए (यह देखने के लिए) कि वह किन भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं। घटना की जांच के तहत दिल्ली पुलिस शुक्रवार को अपराध के दृश्य का नाट्यरूपांतरण करने के लिए मालीवाल को केजरीवाल के आवास पर ले गई। तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान भी दर्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़े : Hariyana : बस में आग लगने से आठ लोगों की जलकर मौत, 20 से अधिक घायल

RELATED ARTICLES

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

कांग्रेस ने अपने शासन में वोट के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी: PM मोदी

कलियाबोर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पूर्वाेत्तर राज्य असम में अपने शासनकाल के दौरान वोट के लिए...

खरमास खत्म लेकिन मांगलिक कार्यों के लिए करना होगा इंतजार

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास समाप्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अभी शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए थोड़ा इंतजार करना...

उत्तराखण्डी मशहूर लोकगायक गोविन्द दिगारी ने मचाई धूम

उत्तरायणी कौथिग-2026 रजत जयंती वर्ष के मेले का पंचम दिवस लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के पंचम दिवस का मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड...

पद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजेगा भातखण्डे का मंच

बेगम अख्तर की स्मृति में होगा आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारतीय संगीत की महान परंपरा को सजीव बनाए रखने तथा देश की...

बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण प्रसंग

चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजितलखनऊ। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ...

गीता रसामृतम में भक्तों ने जाना सुखी जीवन, शुभ एवं अशुभ कर्मों का रहस्य

दो दिवसीय श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव गीता रसामृतम का आयोजनलखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन)सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा दो दिवसीय...

हरे कृष्णा, हरे रामा और गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो से गूंजा अर्बन शेल्व्स

अर्बन स्लेव्स अपने सुसज्जित इंटीरियर्स और सुरुचिपूर्ण वातावरण के लिए देशभर में प्रसिद्ध लखनऊ। नवनिर्मित अर्बन स्लेव्स में इस्कॉन टेंपल की टीम ने सकारात्मक ऊर्जा...