back to top

भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। बुलडोजर प्रयोग विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। देशभर में इस बुलडोजर संस्कृति की बदनामी हो रही है। समाजवादी पार्टी कानून का राज कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने विकास की धारा अवरूद्ध की है। सपा विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए भी संकल्पित हैं।

अखिलेश यादव रविवार को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकतार्ओं तथा पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सन 2024 में होने वाला चुनाव महज पांच साला चुनाव नहीं है, यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है। संविधान की संस्थाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सन 2014 में आई थी, सन 2024 में उसकी विदाई का वक्त है। भाजपा की विदाई में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में राज्य में जो विकास कार्य हुए उनका रिकार्ड भाजपा तोड़ नहीं सकती है। प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में समाजवादी सरकार के विकासकार्य हुए थे। भाजपा को यही रास्ता सूझता है कि वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करे। इसके नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं और बदले की भावना से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा अपने विरोधियों को दुश्मन मानती है क्योंकि उसमें सहिष्णुता की लोकतांत्रिक भावना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। उनकी फसलों की लूट हो रही है।

किसानों को फसल पर एमएसपी नहीं मिल रही है। उनकी लागत भी नहीं निकल रही है। किसान कर्ज से दबा है। गुजरात की कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तमाम साजिशें हो रही है। किसान के अनाज की खरीद मंडी से हो इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि भाजपा की कमीशन की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। जबसे भाजपा सरकार आई है तबसे हर तरफ उत्तर प्रदेश का अपमान हो रहा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और आक्रोशित है। सपा जनता की आशाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...