back to top

शायरी का शौक रखते थे जेटली, बजट पेश करते वक्त देखने को मिलता था उनका ये अंदाज़

नई दिल्ली: अरुण जेटली… एक ऐसा नाम जो राजनीति के एक चमकदार सितारे के रूप में उभर कर सामने आया। जेटली भाजपा के प्रमुख नेता एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता के साथ-साथ पूर्व वित्त मंत्री भी रहे। अरुण जेटली राजनीति से लेकर व्‍यक्‍त‍िगत जिदगी तक हर जगह बेहद गंभीर स्‍वभाव के माने जाते थे। उनका तंज कसने का तरीका भी थोड़ा अलग था। पढ़ने में काफी तेज अरुण जेटली ने दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई की। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री भी ली। जेटली जब दिल्ली विवि में पढ़ रहे थे तभी से उनका राजनीतिक सफर शुरू हो गया था। वह सबसे पहले छात्र संघ के अध्यक्ष बने। इसके बाद अखिल भारती विद्यार्थी परिषद में दिल्ली ईकाई और अखिल भारतीय अध्यक्ष भी बने थे। देश में अपातकाल के समय उन्होंने एक खास भूमिका निभाई। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

नरेंद्र मोदी से दोस्ती

नरेंद्र मोदी से अरुण जेटली की दोस्ती काफी पहले हुई। 2002 के दंगों के बाद नरेंद्र मोदी के पक्ष में खुलकर राजनैतिक और कानूनी रूप से बचाव करने की वजह से जेटली केंद्र बिंदु बन गए। पिछले कुछ दशक में जेटली की देख-रेख में चुनावी राजनीति में कई अहम प्रयोग हुए। उन्होंने कर्नाटक में 2008 में भाजपा को जिताने में मदद की। उन्होंने मोदी की गुजरात में तीन बार चुनावी जीत में मदद की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी 2005 में गठबंधन के लिए मनाया था, जो आपातकाल के दिनों के उनके पुरानी साथी थे। उस समय ये लोग जयप्रकाश नारायण के अनुयायी थे। अरुण जेटली को शेरो-शायरी का बेहद शौक था और उनका ये अंदाज बजट पेश करते समय देखने को मिला था। कई बार उन्होंने शायरियों के बल पर ही विपक्ष पर काफी अच्छे से तंज कसा।

2015 के बजट पेश के दौरान जेटली की शायरी

कुछ तो फूल खिलाये हमने

और कुछ फूल खिलाने हैं,

मुश्किल ये है बाग में

अब तक कांटें कई पुराने हैं।

साल 2016 में जेटली की शायरी

कश्ती चलाने वालों ने जब हार कर दी पतवार हमें,

लहर लहर तूफान मिलें और मौज-मौज मझधार हमें,

फिर भी दिखाया है हमने और फिर ये दिखा देंगे सबको,

इन हालातों में आता है दरिया करना पार हमें

साल 2017 के बजट में जेटली ने पढ़ी ये शेर

इस मोड़ पर घबरा कर न थम जाइए आप,

जो बात नई है अपनाइए आप,

डरते हैं क्यों नई राह पर चलने से आप,

हम आगे आगे चलते हैं आइए आप।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...