back to top

भाजपा ने डीटीसी कार्यालय में लगी आग के पीछे आप की साजिश होने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को डीटीसी कार्यालय में लगी आग के पीछे आप सरकार की साजिश होने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक कोशिश हो सकती है।

सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में सोमवार की सुबह आग लग गई जिससे कई आवश्यक दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह दस बजकर 20 मिनट पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई आवश्यक दस्तावेज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। तिवारी ने ट्वीट किया षड्यंत्र की बू.. साज़िश हो सकती है अरविंद केजरीवाल की अपनी नाकामियों को छुपाने की… मौत के तार लोगों की जान ले रहे हैं दिल्ली में और सरकारी दफ़्तर के अपने कच्चे चिट्ठे जला बच नहीं पाएँगे अब .. बताना जी क्यूँ एक भी बस नही खऱीद पाए आज तक और अब दस्तावेज सब जला दिए??

आम आदमी पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने तिवारी के बयान पर सहमति व्यक्त की है और परिवहन विभाग पर सबसे भ्रष्ट होने आरोप लगाया। मिश्रा ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें अब मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने मैदान में उतारा है। मिश्रा ने ट्वीट किया, हारती हुई सरकार घोटालों के निशान मिटाने में लगी हैं। परिवहन विभाग केजरीवाल का सबसे भ्रष्ट विभाग रहा है। कपिल मिश्रा ने कहा फाइलों को जलाने की यह हताशा इस चुनाव में केजरीवाल की हार का पहला संकेत है। भाजपा नेताओं के इन बयानों पर आप की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर मिली थी जिसके बाद दमकल की आठ गाडय़िों को घटनास्थल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पहली मंजिल के सर्वर कक्ष से शुरू हुई और इसके बाद इमारत की उसी मंजिल पर स्थित आठ अन्य कक्षों तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आग उसी इमारत की दूसरी मंजिल पर अन्य कमरे तक फैल गई। उन्होंने बताया कि दमकल की कुल 26 गाडय़िों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह दस बजकर 20 मिनट पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई आवश्यक दस्तावेज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि सर्वर कक्ष में विद्युत उपकरण में हुए शार्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि आग लगने के असल कारण का पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...