back to top

भाजपा का आरोप : कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों में संलिप्त लोगों का किया बचाव

नई दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को एसआईटी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप लगाया।

पार्टी ने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाने में कांग्रेस की कभी रूचि नहीं रही और उसके नेताओं ने समुदाय के खिलाफ हिंसा को उचित ठहराया।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एन धींगरा के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम ने हकीकत सामने ला दी और कहा कि 1984 में जो हुआ वह दंगा नहीं बल्कि सिखों के खिलाफ भीषण नरसंहार था।

जावडेकर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जैसे कांग्रेस नेताओं और हाल में सैम पित्रोदा ने अपने बयानों से हिंसा को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ हत्यारों के साथ है।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है…महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, टुकड़े-टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी वर्धा (महाराष्ट्र) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शुक्रवार...

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा रालोद में शामिल

लखनऊ। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व आगरा दक्षिण से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी...

राहुल गांधी विदेश में दुर्घटना में घायल हुए युवक के परिवार से मिलने करनाल पहुंचे

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक के परिवार से मिलने शुक्रवार को हरियाणा में करनाल...

Latest Articles