back to top

बिकेरु कांड : विकास दुबे के छिपे होने संदेह में फरीदाबाद में छापेमारी

फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकेरु गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की, हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुबे यहां बड़ख़ल चौक स्थित एक ओयो होटल में छिपा है। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर फरीदाबाद की अपराधा शाखा के दल ने होटल में छापेमारी की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर गोली भी चली है लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने होटल के एक-एक कमरे की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन विकास दुबे वहां नहीं मिला। बताया जा रहा है कि दुबे गेस्ट हाउस में छापेमारी से पहले ही चुपचाप पैदल ही वहां से निकल गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से ही इसकी सच्चाई सामने आएगी कि दुबे वास्तव में वहां था भी या नहीं।

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में गमछा लपेटे एक व्यक्ति दिख रहा है जो दुबे जैसा ही लग रहा है। उसने नीले रंग का मास्क पहना हुआ है और इसी रंग की जींस और गुलाबी टीशर्ट पहने है। चर्चा है कि दुबे फरीदाबाद में 2-3 दिन रुका था और वह ओयो होटल के अलावा नहर पार की न्यू इंदिरा कॉलोनी में अपने कुछ दूर के रिश्तेदारों के यहां भी रूका था। पुलिस के अपुष्ट सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में अपराधा शाखा की टीम ने दो तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...