back to top

बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने विधानमंडल का पांच दिन का सत्र बुलाए जाने को मंजूरी

पटना। बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने अपनी पहली बैठक में विधानमंडल का पांच दिनों का सत्र बुलाए जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आगामी 23 नवंबर से बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय सत्र आहूत किए जाने को मंजूरी दी गई। नवगठित बिहार विधानसभा का पहला तथा विधान परिषद का 196 वां सत्र होगा।

बिहार विधानमंडल का यह पांच दिवसीय सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर को समाप्त होगा। मंत्रिपरिषद ने विधानमंडल के इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के दौरान राज्यपाल के भाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया। बिहार विधानमंडल के इस सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के अलावा नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राजभवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...