back to top

बिहार के मंत्री ने की प्रियंका गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद खूबसूरतै हैं और इसके अलावा उनमें कोई और गुण नहीं है। उनकी पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते।

महिलाओं के प्रति विकृत रवैया

जन स्वास्थ्य और अभियंत्रिकी मंत्री झा के इस बयान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने खारिज कर दिया है। साथ ही विपक्षी कांग्रेस-राजद ने संयुक्त रूप से उन पर महिलाओं के प्रति विकृत रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की है। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में झा ने यहां कहा, सुंदर होने के अलावा, मुझे प्रियंका गांधी में कोई गुण नहीं दिखता।

प्रकृति ने उन्हें सुदंर बनाया है

प्रकृति ने उन्हें सुदंर बनाया है। लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते। वह एक नौसिखिया भी हैं और उनके पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। प्रियंका गांधी को इस सप्ताह की शुरूआत में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। जद (यू) के विधान पार्षद अशोक चौधरी ने कहा, निश्चित रूप से हम ऐसी टिप्पणी की अनुमति नहीं देते। प्रियंका गांधी वाड्रा का करिश्मा और आकर्षण चुनाव में वांछित परिणाम ला सकता है या नहीं भी ला सकता। लेकिन जिस तरह से बयान दिया गया है वह ठीक नहीं है।

नीतीश कुमार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए

कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद मिश्रा ने झा के बयान की निंदा की है और नीतीश कुमार से उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बयान खेदजनक है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। राजद विधायक और प्रवक्ता एज्या यादव ने भी झा के बयान की आलोचना की है। बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में विनोद नारायण झा मुझ जैसे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता से हार गए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा से उन्हें भय लगना स्वभाविक है। वह प्रियंका की सुंदरता से परेशान हो सकते हैं क्योंकि वह खुद बहुत अच्छे नहीं दिखते हैं।

RELATED ARTICLES

…अगर आप भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने जा रहे हैं, तो पहले शहीद की पत्नी की यह भावुक अपील ज़रूर पढ़ें

भारत-पाकिस्तान मैच पर शहीद की पत्नी का सवाल... बीसीसीआई 26 परिवारों के दर्द को भूल गया कानपुर। एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने...

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में पलड़ा भारी, लेकिन मैदान से बाहर उत्साह फीका

दुबई। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में प्रबल...

यूके में पार्क में दिनदहाड़े सिख युवती से दुष्कर्म, हमलावरों ने नस्लीय टिप्पणी भी की

चंडीगढ़ । ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स के ओल्डबरी पार्क में दिनदहाड़े एक सिख युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घटना...

Most Popular

फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार : राकेश बेदी

लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ऐलान, नई हिंदी फिल्म शुभ संगम की घोषणालखनऊ। नवाबों का शहर लखनऊ अब सिनेमा के रंग में रंगने जा...

नृत्य नाटिका में शक्ति की उपासना, मां दुर्गा के हुए दर्शन

मोहन सिंह बिष्ट सभागार, कुर्मांचल नगर में आयोजितलखनऊ। संस्कृति सेवा समिति, लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से...

आध्यात्मिक यात्रा से ऊर्जा मिलेगी : रितिका चौधरी

भक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजितलखनऊ। सनातन धर्म के मार्ग एवं आध्यात्मिक चिंतन व साधना के प्रचार प्रसार हेतु जन जागरण को एक मंच पर लाने...

सब नर करहिं परस्पर प्रीती, चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती…

त्रिवेणीनगर राम कथा का समापन लखनऊ। त्रिवेणी नगर में हो रही श्रीराम कथा के समापन दिवस पर कथा व्यास भाईश्री दिलीप शुक्ल ने कहा कि...

प्रमाण पत्र वितरण के साथ उर्दू ड्रामा प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न

प्रशिक्षणार्थियों और कलाकारों का उत्साहवर्धन कियालखनऊ। डॉ सीमा मोदी ने बताया मीडिया सेंटर ,उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी प्रांगण में आज एक बेहतरीन और यादगार...

महानगर रामलीला 26 से, तैयारियां तेज

आठ दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजनलखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव का आयोजन 26 सितंबर...

संतान के निरोगी रहने के लिए जितिया व्रत आज

रविवार को व्रत रख कर सोमवार को उसका पारण सुबह करेंगीलखनऊ। संतान के दीघार्यु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत, जितिया व्रत...

मैं तेरे प्यार का मारा हुआ हूं, सिकंदर हूं मगर हारा हुआ हूं…

साहित्य और कला से न जुड़ने वाला व्यक्ति अधुरा : डॉ जी.के. गोस्वामीयूपीएसआईएफएस ने किया कवि सम्मेलन से हिन्दी दिवस का स्वागत लखनऊ। उत्तर प्रदेश...