back to top

बिहार सरकार बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी: सीएम

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार स्नातक उत्तीर्ण प्रदेश के युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत दो साल की अवधि के लिए एक हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

इससे पहले यह योजना केवल 12वीं कक्षा पास कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए ही लागू थी।कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अंतर्गत इंटर उत्तीर्ण युवकायुवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक-युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा, 20-25 आयु वर्ग के उन स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियां को भी 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी-रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है।नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक-युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। यहां के शिक्षित युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें और देश एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, नवंबर 2005 में नयी सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हम लोगों की प्राथमिकता रही है।…आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरीारोजगार प्राप्त कर सकें। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

RELATED ARTICLES

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...