back to top

बिग बॉस 15 प्रीमियर : 2 अक्टूबर से होगा यह शो टीवी पर टेलीकास्ट

नई दिल्‍ली। पांच हफ्तों से डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रहा कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ अब अपने अंतिम चरण पर है। फिल्ममेकर करण जोहर द्वारा होस्टेड इस शो का वीकेंड (18-19 सितंबर) को ग्रैंड फिनाले होगा। कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन शो के फाइनल वीक में पहुंच गए हैं, फैन्स यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि ट्रॉफी कौन उठाएगा।

 

 

बिग बॉस ओटीटी फिनाले के दो हफ्ते बाद, रियलिटी शो टीवी पर 2 अक्टूबर को ‘बिग बॉस 15’ के रूप में बदल जाएगा, जिसकी होस्टिंग सुपरस्टार सलमान खान करेंगे। शो से जुड़े करीबी बताते हैं, “शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक ‘बिग बॉस ओटीटी’ के खत्म होते ही ‘बिग बॉस 15’ टेलीविजन पर टेलीकास्ट होना था। हालांकि, सलमान खान के फिल्मी कमिटमेंट्स की वजह से इस प्लान में बदलाव लाना पड़ा। मेकर्स ने दो हफ्ते के ब्रेक के बाद, इसे टेलीविजन पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है। ‘बिग बॉस 15’ का प्रीमियर एपिसोड 2 और 3 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।” बता दें इस सीजन में जंगल थीम होने जा रही है, जहां अभिनेत्री रेखा एक पेड़ के रूप में नजर आएंगी और प्रतियोगियों को ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंचने के लिए इस जंगल को पार करना होगा।

सलमान खान को पिछले सीजन के मुकाबले, इस सीजन को होस्ट करने के लिए तकरीबन 10 प्रतिशत की बढ़त उनकी फीस में मिली है। करीबी बताते हैं, “पिछले साल, सीजन 14 खत्म होते ही सलमान की टीम ने चैनल के सामने उनकी फीस बढ़ाने की बात रख दी थी। बातचीत के दौरान, उन्होंने तकरीबन 15 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की थी हालांकि, उस वक्त चैनल ने उन्हें कन्फर्मेशन नहीं दी थी। कुछ महीने पहले, सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया गया। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक सलमान खान को उनके पिछले फीस के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा फीस दी जाएगी। पिछले साल सलमान खान ने तकरीबन 450 करोड़ फीस ली थी और इस साल लगभग 500 करोड़ की डील फाइनल हुई है।”

कंटेस्टेंट्स की बात करें तो मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कुछ कंटेस्टेंट्स को इस शो में पार्टिसिपेट करने के लिए एप्रोच किया है, जिनमें शामिल हैं- दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, सना मकबूल खान। इनके अलावा, गौरव गेरा, अविका गौर, मानव गोहिल, टीना दत्ता के साथ भी मेकर्स की बातचीत जारी है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...