back to top

लैंबॉर्गिनी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए ‘हाई-प्रोफाइल’ लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले मोहन नामक वाहन चालक ने दावा किया था कि घटना के समय गाड़ी वह चला रहा था और उसने स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

हालांकि, अदालत ने उसकी आत्मसमर्पण याचिका को खारिज कर दिया था क्योंकि पुलिस ने अपने इस रुख को बरकरार रखा कि उसके पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि वाहन शिवम चला रहा था। कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि आरोपी शिवम मिश्रा (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिवम को दिल्ली के एक अस्पताल से हिरासत में लिया गया, जहां किसी कथित चिकित्सकीय समस्या के कारण (जैसा कि उनके परिवार ने दावा किया है) उसका इलाज किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि शिवम को तुरंत कानपुर ले जाया गया ताकि उसे संबंधित अदालत में पेश किया जा सके। विवार को दोपहर करीब तीन बजे पॉश ग्वाल्‍टोली इलाके में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक (18) ने बाद में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, शिवम के वकील ने बाद में दावा किया कि तौफीक का आरोपी पक्ष से समझौता हो गया है और अब वह इस मामले में चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता। इस मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आया जब मोहन ने दावा किया कि दुर्घटना के समय वाहन वही चला रहा था, न कि शिवम मिश्रा। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से स्पष्ट रूप से साबित होता है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।

सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों से मिली जानकारी के आधार पर की गई पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वाहन की गति तेज थी। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में निजी सुरक्षाकर्मी दुर्घटना के तुरंत बाद चालक की सीट से संभवत: शिवम को खींचते और फिर उसे एक अन्य एसयूवी में बैठाकर घटनास्थल से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शुरुआत में प्राथमिकी में एक अज्ञात चालक को आरोपी के रूप में दर्ज किया था लेकिन प्रारंभिक साक्ष्य सामने आने के बाद प्राथमिकी में संशोधन करके शिवम मिश्रा को आरोपी बनाया गया।

पुलिस जांच के अपने निष्कर्षों पर कायम है, जबकि शिवम के पिता और उसके वकील का कहना है कि दुर्घटना के समय लैंबॉर्गिनी वह नहीं चला रहा था। उन्होंने दावा किया कि गाड़ी किराए का एक चालक चला रहा था और शिवम अस्वस्थ था और यात्रा के दौरान उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। उसके परिवार का कहना है कि संभवत: इसी स्थिति के कारण दुर्घटना हुई। शिवम के पिता ने यह भी कहा कि दुर्घटना से पहले कार में तकनीकी खराबी आ गई थी।

RELATED ARTICLES

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान

साइबर सिक्योरिटी आॅपरेशन सेंटर से साइबर फ्राड पर लगेगी रोक, एसटीईएम और कौशल विकास को एआई मिशन से मिलेगी मजबूती लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार...

एमएसएमई को 3,822 करोड़ का संबल, 3.11 करोड़ रोजगार वाले क्षेत्र को और मजबूती

वस्त्रोद्योग में 5,041 करोड़ का प्रावधान, 30,000 नए रोजगार और मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में सूक्ष्म...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान

साइबर सिक्योरिटी आॅपरेशन सेंटर से साइबर फ्राड पर लगेगी रोक, एसटीईएम और कौशल विकास को एआई मिशन से मिलेगी मजबूती लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार...

एमएसएमई को 3,822 करोड़ का संबल, 3.11 करोड़ रोजगार वाले क्षेत्र को और मजबूती

वस्त्रोद्योग में 5,041 करोड़ का प्रावधान, 30,000 नए रोजगार और मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में सूक्ष्म...

सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों का सशक्तिकरण, रोजगार के अवसर सृजित करने को प्राथमिकता दी है।...

गोमतीनगर में ‘ब्राउन गर्ल कैफे’ सील… हुक्के की आड़ में चल रहा था लड़कियों को फंसाने का खेल, भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद

लखनऊ। लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में पुलिस ने बुधवार देर रात 'ब्राउन गर्ल कैफे' पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर...

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट दर्ज , रुपया थोड़ा सुधरा

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट जारी रही और 30...