back to top

टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या विश्व कप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा टीम में मिला मौका

नयी दिल्ली। भारत के स्टार आल राउंडर हार्दिक पंड्या टखने की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद शनिवार को विश्व कप से बाहर हो गये। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार 17 वनडे खेलने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पंड्या की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पंड्या 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते हुए बायें टखना चोटिल करा बैठे थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाये।

पंड्या ने एक्स पर लिखा, यह बात पचा पाना मुश्किल है कि मैं विश्व कप के बचे हिस्से में नहीं खेल पाऊंगा। मैं टीम के साथ रहूंगा और प्रत्येक मैच में प्रत्येक गेंद पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करूंगा। आप सभी की शुभकामनाओं, प्यार और समर्थन के लिये शुक्रिया। आप सभी का सहयोग शानदार रहा है। यह टीम विशेष है और मैं सुनिश्चित करूंगा कि हम प्रत्येक को गौरवान्वित करें।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के मुताबिक पंड्या ने बेंगलुरु में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी लेकिन उनके टखने में फिर सूजन आ गयी इसलिये टूर्नामेंट के बाकी हिस्से में उनके खेलने की कोई संभावना ही नहीं थी।

इस अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, जैसा कि पहले कहा गया है कि पंड्या को कोई फ्रैक्चर नहीं है, यह सिर्फ मामूली टीयर है। उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी लेकिन अचानक ही बायें टखने में सूजन आ गयी और वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे। उन्होंने कहा, यह ऐसी चोट नहीं थी जिसे इंजेक्शन से ठीक किया जा सके। गुरूवार को उनके टखना काफी ज्यादा सूज गया था और जब तक यह सूजन कम नहीं होती, वह कुछ और समय के लिए ट्रेनिंग नहीं कर सकते।

बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए स्टैंडबाय के तौर पर तीन खिलाड़ियों को चुना था जिसमें बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे, इससे वे इन तीनों में से ही एक को चुन सकते थे। किसी खिलाड़ी की जगह लेने के लिए अन्य खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल करने से पहले टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की मंजूरी की आवश्यकता होती है।

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 टूर्नामेंट की तकनीकी समिति (ईटीसी) में वसीम खान (आईसीसी महाप्रबंधक – क्रिकेट और ईटीसी अध्यक्ष), क्रिस टेटली (आईसीसी टूर्नामेंट प्रमुख), हेमांग अमीन (कार्यवाहक सीईओ – बीसीसीआई), गौरव सक्सेना (महाप्रबंधक – परिचालन, बीसीसीआई), रसेल अर्नाेल्ड और साइमन डोल (स्वतंत्र प्रतिनिधि) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

चैती महोत्सव : नारी सम्मान के लिए दौड़े-दौड़े आए भगवान

चैती महोत्सव का दसवां दिन कृष्ण लीला के मंच पर हुआ द्रौपदी का चीरहरणलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव के तुलसी...

सामूहिक कथक व शास्त्रीय गायन ने समां बांधा

कथक संध्या का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अन्तर्गत शनिवार को...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...