back to top

Delhi Election Result : AAP को बड़ा झटका, केजरीवाल और सिसोदिया अपनी सीट भी हारे

नयी दिल्ली। Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में 46 सीटों पर बढ़त के बाद पार्टी अब तक 4 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इस दौरान 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। सत्ता वापसी की ख़ुशी में राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के कटआउट पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया।

उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर मायूसी छाई हुई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और आप के नेता मनीष सिसोदिया अपनी सीट से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है। वहीं, सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से हार स्वीकार की. उम्मीद जताई कि भाजपा जनता के लिए काम करेगी।

आप नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली और उम्मीद जताई कि भाजपा क्षेत्र में लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे जंगपुरा के लोगों की प्रगति एवं कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। नौ दौर की मतगणना के बाद सिसोदिया 572 वोट से पीछे हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 46 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सीट 24 पर आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे। भाजपा पिछले 26 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...