back to top

मुंगेर ASI हत्याकांड पर बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में अपराधी ढेर

मुंगेर. बिहार के मुंगेर जिले में लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि ASI संतोष कुमार के हमलावर का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

मृतक की पहचान संतोष कुमार सिंह के तौर पर की गई है और वह मुंगेर के मुफस्सिल थाने में पदस्थ थे। मुफस्सिल थाने के प्रभारी चंदन कुमार ने शनिवार को बताया, यह घटना उस समय हुई जब उक्त एएसआई अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे दो समूहों के बीच हाथापाई के मामले की जांच करने के लिए नंदलालपुर गांव गए थे।

जांच के दौरान हाथापाई में शामिल लोगों ने एएसआई के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे एएसआई को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान एएसआई की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने बताया कि जमादार संतोष कुमार सिंह की हत्या मामले में आरोपित गुड्डू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस बीच गुड्डू ने मुफस्सिल थाना के जवान का राइफल छीन लिया और पुलिसकर्मियों पर तान दिया। किसी तरह पुलिस ने हथियार छीना। गुड्डू यादव जब पुलिस जवान का राइफल छीना जबाब में पुलिस ने अपने बचाव में गुड्डू पर गोली चलाई। गोली गुड्डू के बाएं पैर में लगी. सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद पुलिस दूसरे आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए नंदलालपुर गांव जा रही थी इस दौरान पुलिस गाड़ी पेड़ से टकरा गई. इस घटना में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष श्रीराम और दरोगा सैफ अली जख्मी हो गए सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...