back to top

लखनऊ में भू-माफिया राम सिंह यादव पर बड़ी कार्रवाई, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त

लखनऊ। प्रदेश सरकार अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। मुख्तार, अतीक, खान मुबारक और कई माफियाओं और भू माफियाओं के बाद गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने भू-माफिया राम सिंह यादव पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 83 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जब्त की। पीजीआई पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में राम सिंह यादव की कई जमीन, मकान, पांच लग्जरी गाड़ियां व तीन बैंक के खाते जब्त किये गये हैं।

लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि अपराधी राम सिंह लखनऊ पीजीआई क्षेत्र का रहना वाला है। राम सिंह यादव गैंगस्टर है, भू-माफिया है। राम यादव पर हत्या,लूट,डकैती, दुष्कर्म के 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस की राम सिंह की पृष्ठि भूमि की जांच में जुटी थी।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि राम सिंह यादव ने आपराधिक से संपत्ति बनाई है। ऐसे में पीजीआई पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। गुरुवार को पुलिस मकान, बैंक खाते, जमीन, फॉर्म हाउस,एलडीए प्लाट जब्त कर लिए। इसकी कीमत 83 करोड़ 70 लाख की बताई गई।

पुलिस के मुताबिक राम सिंह सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, अवैध मिट्टी खनन के अलावा फर्जी दस्तावेजों से जमीनों पर कब्जा करता था। उसके विरूद्ध कई शिकायतें थीं।

इससे पहले यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, अतीक अहमद, खान मुबारक, अजय सिपाही पर कार्रवाई चुकी है। पुलिस ने अलिशान बंगलों पर बुल्डोजर चलाया। करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...