back to top

अति-धनवानों के समूह से लोकतंत्र को खतरे को लेकर दी चेतावनी, विदाई भाषण में बोले बाइडेन

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में देश में जड़ें जमा रहे अति-धनवानों के समूह और अमेरिकियों के अधिकारों एवं लोकतंत्र का उल्लंघन कर रहे तकनीकी-औद्योगिक परिसर के बारे में कड़ी चेतावनी जारी की। आगामी सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की तैयारी करते हुए व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस से अपने संबोधन में बाइडन ने अमेरिका में कुछ ही लोगों द्वारा शक्ति और धन जमा करने की बात कही।

बाइडन ने कहा, आज, अमेरिका में अत्यधिक धन, शक्ति और प्रभाव वाला एक समूह पनप रहा है, जो हमारे पूरे लोकतंत्र, हमारे मूल अधिकारों और स्वतंत्रताओं एवं सभी के आगे बढ़ने के निष्पक्ष अवसर को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने सत्ता को कुछ अति-धनवान लोगों के हाथों में खतरनाक तरीके से केंद्रित होने की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, अगर सत्ता के उनके दुरुपयोग को अनियंत्रित छोड़ दिया गया तो इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहॉवर द्वारा 1961 में पद छोड़ते समय सैन्य-औद्योगिक परिसर के बारे में दी गई चेतावनियों का हवाला देते हुए, बाइडन ने कहा, मैं तकनीकी-औद्योगिक परिसरों की संभावित वृद्धि को लेकर भी उतना ही चिंतित हूं, जिससे हमारे देश के लिए भी वास्तविक खतरा पैदा हो सकता है। बाइडन ने अपने 15 मिनट के संबोधन में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के लिए एक मॉडल पेश किया और ट्रंप का नाम लिए बिना अपने उत्तराधिकारी को लेकर चिंता जताई।

ओवल ऑफिस में उनके द्वारा दिया गया यह भाषण घरेलू नीति और विदेश संबंधों पर उनका ताजा बयान था। इससे पहले उन्होंने इजराइल और हमास के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित युद्धविराम समझौते की घोषणा की, जिससे पश्चिम एशिया में एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध समाप्त हो सकता है। बाइडन ने कहा, हमने जो कुछ भी साथ मिलकर किया है, उसका प्रभाव महसूस होने में समय लगेगा, लेकिन बीज बो दिए गए हैं और वे फसल के रूप में उगेंगे, जिसके बाद दशकों तक खिलेंगे।

यह भी पढ़े : जियो प्लेटफॉर्म्स ने वेब3 टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए पॉलीगॉन लैब्स के साथ मिलाया हाथ

RELATED ARTICLES

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...