back to top

कार्रवाई से हो रही भूमाफिया के रहनुमाओं को परेशानी : योगी

र्फुखाबाद (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भू-माफियाओं के खिलाफ अपनी सरकार की कार्वाई को पूरी तरह जायज करार देते हुए आरोप लगाया कि जबरन कब्जा की गई गरीबों की जमीन को मुक्त कराए जाने से इन माफिया तत्वों के रहनुमाओं को परेशानी हो रही है।

योगी ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा, आज अगर किसी के अंदर डर समाया हुआ है तो वह उन अपराधियों, माफियाओं और गैंगेस्टरों में है, जिन्होंने समाज को लूटा है। प्रदेश के धन का बंदरबांट करने का प्रयास किया है। वे लोग आज भयभीत हैं। गले में तख्ती लटकाए घूम रहे हैं। उन्होंने कहा, आज प्रदेश में एक संकल्प के साथ सरकार चल रही है। पहले गरीबों और व्यापारियों की जमीन पर माफिया कब्जा करते थे। आज जमीन माफियाओं की छातियों पर बुलडोजर चल रहे हैं तो अपराधी तो भाग रहे हैं लेकिन उनके रहनुमाओं को भी परेशानी हो रही है।

योगी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, इन रहनुमाओं को तब परेशानी नहीं होती थी जब किसी गरीब, किसी व्यापारी या किसी आम आदमी की जमीन पर भूमाफिया या अपराधी कब्जा करते थे? उनको परेशानी तब हो रही है जब अपराधियों और माफियाओं से गरीबों और किसानों की संपत्तियों को मुक्त कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, आज अपराधियों के रहनुमाओं के दिल में इस बात की छटपटाहट है कि उनके गुर्गों की छातियों पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है। उन्हें डर है कि कहीं यह बुलडोजर उनकी और न घूम जाए।

हालांकि योगी ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गत शुक्रवार को बांदा में दिए गए बयान की तरफ था। अखिलेश ने बांदा में कहा था, उत्तर प्रदेश में यह जो बिल्डिंग गिराने का सिलसिला चल रहा है। आखिर किस-किस का नक्शा पास है? पुराने लोग जितने हैं उनमें से किसी का नक्शा पास नहीं है। हमारे दादा परदादा ने जो घर बनाया, हम उसमें रह रहे हैं। उस समय तो नक्शा पास करने वाला कोई प्राधिकरण भी नहीं था।

उन्होंने सरकार पर तंज करते हुए कहा था, इन मकानों को जब चाहे तब तोड़ दो। कितना गैरकानूनी बना होगा, यह आप से बेहतर कौन जानेगा। तो केवल एक, दो या तीन आदमियों को चिन्हित करके उनके मकान तोडऩा… अगर यही परंपरा चलेगी तो कल जब दूसरी सरकार आएगी तो चिन्हित करके बुलडोजर आपकी तरफ ले जाएगी। आज जो अधिकारी उनके लिए काम कर रहे हैं, वह कल सैल्यूट मार कर दूसरी सरकार के लिए काम करने लगेंगे।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...