back to top

सीता हरि श्याम सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन संपन्न

कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका

लखनऊ। प्रख्यात कलाकार एवं कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ. अवधेश मिश्र द्वारा सीता हरि श्याम सांस्कृतिक केंद्र का विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया। यह सांस्कृतिक केंद्र उनकी माता स्वर्गीय सीता मिश्र, पिता स्वर्गीय हरिप्रसाद मिश्र एवं ससुर प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय श्याम किशोर त्रिवेदी की स्मृति में स्थापित किया जा रहा है।
ग्रामवासियों की उपस्थिति में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े भाई एवं भाभी दयाशंकर मिश्र एवं चंदा मिश्र, जितेंद्र मिश्र द्वारा संपन्न हुआ। डॉ. मिश्र ने बताया कि इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध बनाना तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सार्थक योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद में भी सशक्त भूमिका निभाएगा। प्रस्तावित भवन लगभग 4000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित किया जाएगा। भवन निर्माण पूर्ण होने के उपरांत इसे उच्चस्तरीय संसाधन युक्त पुस्तकालय, आर्टिस्ट रेसीडेंसी, कला वीथिका, आॅडिटोरियम सहित दृश्य कला एवं मंचीय गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां कला प्रदर्शनी, साहित्यिक गोष्ठियां, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रशिक्षण एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर शिक्षाविद् राम चंद्र मिश्र, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. राम कुमार मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, प्रभाकर मिश्र, रवींद्र मिश्र, शिक्षिका नीलम तिवारी, हरीराम, कृपाशंकर मिश्र, पुष्कर मिश्र, सुबोध मिश्र, अवनीश मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे प्रस्तावित सांस्कृतिक गतिविधियों को मूर्त रूप दिया जा सके। अयोध्या जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक नगर में यह केंद्र एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्था के रूप में विकसित होगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : कपल्स ने एक दूसरे को गले लगाकर मनाया ‘हग डे’

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन युवक-युवतियों ने हग डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से गले मिलकर जीवन भर साथ निभाने का...

‘स्वर्ग से सुंदर’ में धमाल मचाएगी प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी

शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गईलखनऊ। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की नई भोजपुरी फिल्म 'स्वर्ग से सुंदर' आ रही है, जिसकी शूटिंग...

मार्च में बनेगा शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगालखनऊ। वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति बनाकर राजयोग और दुर्लभ संयोग का निर्माण करते हैं, जिसका...

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 को, नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। इस महीने आकाश में एक रोमांचक खगोलीय नजारा दिखने वाला है। 17 फरवरी 2026 को एनुलर सोलर एक्लिप्स यानी 'रिंग आॅफ फायर' सूर्य...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

457वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत होली श्राईन इण्टर कॉलेज,...

‘सरला महाभारत’ पर आधारित है नाटक झिमिटी खेल

भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से नाटक झिमिटी खेल का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से नाटक झिमिटी खेल का मंचन एसएनए के...