back to top

रंगारंग कार्यक्रम के साथ भारत महोत्सव का हुआ आगाज

नम्रता पाठक ने किया महोत्सव का उद्घाटन
लखनऊ। समृद्ध भारत के थीम पर आधारित प्रगति भारत महोत्सव 2024 काशीराम स्मृति उपवन सांस्कृतिक स्थल बांग्ला बाजार लखनऊ में बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक के कर द्वारा आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपराओं को निर्वहन करते हुए दीप प्रजलान के साथ हुआ। नम्रता पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित करके प्रगति भारत महोत्सव 2024 की शुरूआत की गई दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्रीविनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष श्रीएनबी सिंह उपस्थित रहे। नम्रता पाठक को संस्था की विशेष परंपरा के अनुसार तुलसी का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
नम्रता पाठक ने प्रगति भारत महोत्सव 2024 के शानदार आगाज पर अपने संबोधन ने कहा प्रगति भारत महोत्सव वास्तव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर रहा है। इस महोत्सव में छोटे-छोटे गांव कस्बों के तमाम उत्पाद महोत्सव में लगाए गए हैं। हर हाथ को कार्य मिले यही हमारे प्रधानमंत्री का सपना है जिसे वास्तव में संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। मैं विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आपका यह प्रयास निरंतर जारी रहे ताकि प्रदेश और देश तरक्की कर सके।
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर आए हुए सभी आगंतुकों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा की संस्था का उद्देश्य लोक संस्कृति एवं लोक कला को तथा पर्यावरण को संरक्षित रखना कि हमारे जीवन का लक्ष्य है।
प्रगति भारत महोत्सव 2024 का आरंभ रिदम डांस फैक्ट्री के डायरेक्टर सागर शन के नेतृत्व में गणेश वंदना से हुआ तथा इसी ग्रुप द्वारा घूमर डांस सेमी क्लासिकल डांस एवं हरियाणवी डांस की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम को विद्या सिंह अंकित यादव प्रदीप यादव संध्या रूबी आकाश आंचल द्वारा प्रस्तुत किया गया। नृत्य मंथन स्कूल आॅफ डांस जिसकी फाउंडर अंकित बाजपेई के नेतृत्व में बाजे अयोध्या में बधाई, चल तेरे इश्क में प्रस्तुत किया गया साक्षी अनम अर्पित कश्वी साक्षी आराध्या व आयत ने प्रस्तुतियां दी।
प्रगति भारत महोत्सव 2024 में श्रीमती रागनी जायसवाल की संस्था द्वारा कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था के सभी बच्चों को आज की मुख्य अतिथि नम्रता पाठक द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह बताया कि प्रगति भारत महोत्सव 2024 के आगाज के साथ ही संस्था द्वारा लगातार जनहित के कार्यक्रम जारी रहेंगे। एनबी सिंह ने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव 2024 में निशुल्क उपचार हेतु योग्य डॉक्टरों द्वारा कैंप लगाया गया है जिसका सभी लोग लाभ ले सकते है 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलने वाले प्रगति भारत महोत्सव में सभी का स्वागत है श्री सिंह ने विशेष रूप से आए कृष्णानंद राय जो पर्यावरण को लेकर पूरे समाज को साइकिल से यात्रा करके उत्साहित करते हैं उनको सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

दीपावली : सजावटी दीयों के आगे मिट्टी के दीयों की रंगत फीकी

लखनऊ। दिवाली के मौके पर घर में मिट्टी के जलते दीये चार चांद लगाते हैं। लेकिन, इस बार भी दिवाली से पहले मिट्टी के...

अहोई अष्टमी व्रत रखकर की संतान की दीर्घायु की कामना

बुजुर्गों ने आशीर्वाद और उपहार दिएलखनऊ। अहोई अष्टमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। गुरुवार को महिलाओं ने व्रत रखकर अपनी संतान की...

ललित कला अकादमी में शुरू हुई बैचलर आॅफ विजुअल आर्ट की कक्षाएं

राज्य ललित कला अकादमी के शौकिया कोर्स सर्टिफिकेट में बदलेंगेराज्य ललित कला अकादमी के 60 हॉबी कोर्स को सर्टिफिकेट कोर्स का दर्जा लखनऊ। राज्य ललित...

Latest Articles