back to top

भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का पर्व है भैया दूज

दीपावली के पांच दिवसीय दीपोत्सव श्रृंखला का समापन भैय्या दूज या यम द्वितीया से होता है। भैय्या दूज कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की दूज यानी पखवाड़े के दूसरे दिन मनायी जाती है। कई जगहों पर इसे यम द्वितीया ही कहते हैं। इस साल यह 16 नवंबर 2020 को पड़ रही है। भैय्या दूज समूचे उत्तर, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बहुत ही श्रद्घा और विश्वास के साथ मनायी जाती है। रक्षाबंधन की तरह यह भी भाई और बहन के बीच अटूट प्रेम का परिचायक होती है। भैय्या दूज और रक्षाबंधन में फर्क सिर्फ इतना है कि जहां रक्षाबंधन वाले दिन बहने भाई के घर आती हैं, वहीं भैय्या दूज वाले दिन भाईयों को विवाहित बहनों के घर जाना होता है और गैर विवाहित बहनें घर में ही उन्हें टीका लगाती हैं।

हमारे यहां जैसे कि हर पर्व के साथ कोई न कोई कहानी जुड़ी होती है, उसी तरह भैय्या दूज के साथ भी एक पौराणिक कहानी जुड़ी हुई है। भैय्या दूज मनाये जाने के पीछे की कहानी यह है कि यमराज की बहन यमी को यमपुरी में हर समय अपने भाई द्वारा पापियों को दंड देते हुए देखना बुरा लगता था। वह हर समय दंड देने के इस माहौल से उकताकर एक दिन मृत्युलोक यानी धरती चली गयी। लेकिन जब कई साल गुजर गये, तो उन्हें अपने भाई की बहुत याद आने लगी। यमराज की बहन यमी ने अपने भाई को कई लोगों के जरिये बार बार अपने यहां बुलाया। लेकिन यमराज को बहुत लंबे समय तक अपनी बहन से मिलने जाने का समय नहीं मिल पाया।

इससे यमराज की बहन यमी बहुत दुखी रहने लगीं। लेकिन फिर एक दिन अचानक यमराज अपनी बहन से मिलने मृत्युलोक यानी धरती पर आ गये। यम की बहन यमी अर्थात यमुना को यह देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने अपने भाई का बहुत आदर सत्कार किया और उनके खाने के लिए एक से एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाये। अपनी बहन के इस आदर सत्कार से यमराज बहुत प्रसन्न हुए और बहन से कहा कि वह अपने लिए जो चाहे वरदान मांग ले। इस पर यमी ने कहा, ‘हे भैय्या मैं चाहती हूं कि आप आज के ही दिन हर साल मुझसे मिलने आया करें। साथ ही इस दिन जो भी मेरे जल यानी यमुना में स्रान करे, उसे यमपुरी न जाना पड़े।

बहन की इच्छा सुनकर एक क्षण को यम काफी चिंतित हो गये। वह मन ही मन सोचने लगे कि इस वरदान के बाद तो लोग यमपुरी आएंगे ही नहीं। माना जाता है कि अपने भाई यम को परेशान देख यमी ने कहा, ‘भैय्या आप परेशान न हों, आप मुझे यह वरदान दें कि इस दिन जो लोग मथुरा नगरी स्थित विश्राम घाट पर स्रान करेंगे, वे यमपुरी नहीं जाएंगे। यमराज ने इसे स्वीकार कर लिया तभी से भाई बहन के इस पवित्र मिलन वाले पर्व को भैय्या दूज के रूप में मनाया जाता है। इस साल भैय्या दूज में तिलक का समय अपरान्ह 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 18 मिनट तक का है। 16 नवंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से भैय्या दूज शुरु हो जाएगी और 17 नवंबर 2020 को सुबह 3 बजकर 56 मिनट में यह खत्म हो जाएगी। भैय्या दूज वाले दिन उत्तर भारत में लोग यमुना में नहाना पसंद करते हैं।

यह तो नहीं पता कि मथुरा के विश्राम घाट में भैय्या दूज वाले दिन यमुना पर नहाने वाले लोग यमपुरी जाते हैं या नहीं, लेकिन इस त्यौहार का योगदान भाईयों और बहनों में प्रेम के धागे को मजबूत करने में बहुत है। इस दिन जहां कहीं भी भाई होता है, वह अपनी बहन के पास पहुंचने की कोशिश करता है। बहन अपने भाई को तिलक लगाती है, उसके हाथ में एक सूखा नारियल देती है और उसकी आरती उतारकर लंबी आयु की कामना करती है। माना जाता है कि इस दिन बहन अपने भाई के लिए जो भी सोच लेती है, उसके साथ वैसा ही होता है। बिहार, बंगाल, उड़ीसा और पूर्वोत्तर में इस दिन बहनें चावल को पीसकर उसका लेप बनाती हैं और भाईयों के दोनों हाथों में लगाती हैं। कई जगह पर भाई के हाथों पर सिंदूर लगाने का भी चलन है। पश्चिम भारत में सिंदूर और चावल का लेप लगाकर बहनें, भाई के लिए दीर्घायु का वरदान मांगती हैं।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...