कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए प्रभु नाम का जयकारा लगाया
लखनऊ। श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन 20 जनवरी से हाता राम दास सदर कैण्ट मे किया जायेगा। कथा से पहले सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राजेन्द्र कुमार पाण्डेय गुरुजी के सानिध्य व मुख्य यजमान ब्रम्ह प्रकाश व पुष्पा अग्रवाल की अगुआई मे सदर इलाके मे धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए प्रभु नाम का जयकारा लगाते हुए चल रही थी। मुख्य यजमान ब्रम्ह प्रकाश व पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक शाम 3:00 बजे से कथा वाचक देवेश अवस्थी (द्वारिकानाथ जी महाराज) द्वारा भागवत कथा शुरू होगी।





