back to top

वृंदावन के आश्रम में खिचड़ी बांटते समय गिरा भगौना, 10 श्रद्धालु झुलसे

मथुरा (उप्र). मथुरा में वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में भोजन वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल जाने से गर्म खिचड़ी से भरा भगौना श्रद्धालुओं पर पलट गया जिससे पश्चिम बंगाल की 10 महिलाएं झुलस गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी महिलाओं को आश्रम की एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसीं दो श्रद्धालुओं को तुरंत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ श्रद्धालुओं का एक समूह वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आया हुआ है और शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे जहां आश्रम के बाहर प्रतिदिन की तरह भोजन वितरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे लेकिन तभी खिचड़ी से भरा भगौना लेकर आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया जिससे गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। गौरी गोपाल आश्रम के संचालक एवं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है और कर्मचारी का पैर अचानक फिसल जाने से यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में झुलसी सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा कर बोले ईद मुबारक

लखनऊ। माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के...

पश्चिम एशिया संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल: विश्लेषक

नयी दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों और कच्चे तेल की कीमतों से तय...

क्या मुसीबतों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका आत्महत्या है?

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से भारतोदय संस्था द्वारा दो दिवसीय रंगमण्डलीय प्रस्तुति के अंर्तगत आज दूसरे दिन शांति...

मां कुष्मांडा की आराधना में डूबा शहर, भक्तों की लगी लंबी कतार

लखनऊ। नवरात्र के चौथे दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा हुई। मां कूष्मांडा अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके...

पुस्तक मेला विदा, बिकीं 32 लाख की किताबें

पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तक विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में 13 मार्च से चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला आज रात...

मंच पर जीवंत हुआ आत्मा से परमात्मा के मिलन का महारास

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा ऐशबाग रामलीला मैदान लखनऊ। ऐशबाग के ऐतिहासिक रामलीला मैदान मे चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे...

अजामिल आख्यान और जड़भरत चरित्र के माध्यम से भक्ति की महिमा का वर्णन

हनुमान सेतु मंदिर में भागवत कथा का तृतीय दिवस ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित श्री बाबा नीब करौरी जी महाराज आश्रम (हनुमान सेतु मंदिर) में...

ईद-उल-फित्र की नमाज अदा कर बोले ईद मुबारक

लखनऊ। माह-ए-रमजान के 30 रोजे के एवज में अल्लाह तआला ने मुसलमानों को ईद का तोहफा अता किया। अल्लाह का शुक्र अदा करने के...

राजेश प्रताप सिंह को मिला महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार

'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र. के तत्वावधान में 'वार्षिक पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2025-26 का आयोजन...