प्रभु यीशु के महान प्रेम और विनम्रता के संदेश को साझा किया
लखनऊ। बेतसैदा फैलोशिप ट्रस्ट के तत्वावधान में आज ‘दया का घर’ (पिंक सिटी, बुद्धेश्वर) में गुरुवार को प्रभु यीशु मसीह के पवित्र भोज और चेलों के पैर धोने (पाद-प्रक्षालन) की पावन रस्म का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता आर्च बिशप रामचरण शेठ ने पवित्र बाइबल (यूहन्ना 13) का हवाला देते हुए प्रभु यीशु के महान प्रेम और विनम्रता के संदेश को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रभु यीशु ने क्रूस की मृत्यु से ठीक पहले अपने चेलों के पैर धोकर दुनिया को सेवा, समर्पण और आपसी प्रेम की अनूठी मिसाल दी थी। कार्यक्रम में प्रभु भोज की विधि पूरी की गई और समाज में इसी तरह एक-दूसरे की सेवा और प्रेम भाव रखने का संकल्प लिया गया। इस विशेष प्रार्थना सभा और कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिशप मयंक डेविड, रेव्ह. अजय कुमार, रेव्ह. राजेश कुमार, पास्टर विनोद कुमार, रेव्ह. मनीष पीटर, पास्टर भीमराव, पास्टर राकेश बेन एवं मसीही बंधु भाई पप्पू, भाई रामाश्रय और भाई रिंकू सहित तमाम विश्वासी उपस्थित रहे और आशीष पाई।





