back to top

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित मुख्य साजिशकर्ता की पहचान अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम के रूप में हुई है। उसे तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक विमान में सवार होने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया,वह कालियाचक कांड का मुख्य साजिशकर्ता है, जिसमें बुधवार रात को सात न्यायिक अधिकारियों का बीडीओ कार्यालय के अंदर कई घंटों तक घेराव किया गया था।

वह विमान में सवार होकर भागने की फिराक में था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (उत्तर बंगाल) के. जयरामन ने पत्रकारों को बताया कि मोफक्करुल इस्लाम उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार का रहने वाला है और वर्तमान में कोलकाता में रह रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भाषणों के माध्यम से स्थानीय लोगों को भड़काने के आरोप में कालियाचक पुलिस थाने में उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

इस कथित भड़काऊ भाषण के बाद मोथाबारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालियाचक-2 ब्लॉक कार्यालय के अंदर सात न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया गया था। उन्होंने बताया,घटना के बाद हमने मोफक्करुल इस्लाम का पीछा किया और पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) और सिलीगुड़ी पुलिस की मदद से उसे और उसके साथी को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ तीन अलग-अलग जगहों पर स्थानीय लोगों को भड़काने के आरोप में तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कालियाचक घटना के संबंध में कुल 19 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच अपने हाथ में लेने के बावजूद पश्चिम बंगाल पुलिस यह पता लगाने के लिए अपनी जांच जारी रखेगी कि क्या यह घटना पूर्व नियोजित थी और क्या इसमें और भी लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने घटना में संलिप्तता के आरोप में इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक उम्मीदवार सहित अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

अरुणाचल प्रदेश : 3.3 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...