back to top

पहले मुझे सिर्फ सुंदर माना जाता था

मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि उन्हें इस बात का संतोष है कि आखिरकार उन्हें अलग-अलग तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है और वह सुंदर लड़की की अपनी छवि को तोड़ना चाहती है, जो फिल्म जगत ने बनायी है। गौतम ने 2012 में प्रदर्शित विक्की डोनर से हिंदी फिल्मों में अभिनय के करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने बदलापुर, रितिक रोशन अभिनीत काबिल जैसी फिल्में कीं। मगर 2019 में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और बाला में अभिनय की व्यापक तौर पर प्रशंसा की गई।

 

एक साक्षात्कार में 32 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लेकर बनाई घिसी-पिटी धारणा से निपटने में शुरू में उन्हें दिक्कत आई। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ऐसी पटकथाओं और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं की तलाश में रही, लेकिन पहले मुझे ऐेसे मौके नहीं मिले। मुझे अच्छे खासे वक्त तक प्यारी, खूबसूरत लड़की और दुखी युवती की श्रेणी में रखा गया। मैं उसमें फंस गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं उसमें से कैसे निकलूं। मुझे नहीं पता था कि कैसे बताऊं…। गौतम ने कहा कि उन्होंने 2017 में काबिल फिल्म इस उम्मीद के साथ की थी कि उनकी भूमिका निर्माताओं को उनकी क्षमता से रु-ब-रू कराएगी लेकिन उन्हें उस तरह के मौके नहीं मिले जैसे वह चाहती थीं। उरी उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्म थी और इससे अभिनेत्री को एहसास हुआ कि पर्दे पर कम अवधि की भूमिका से भी कलाकार चमक सकता है। गौतम ने कहा कि मैं जानती हूं कि यह छोटा किरदार था लेकिन मैं अपने करियर में इन्हें करने से कभी पीछे नहीं हटी। अगर पटकथा अच्छी है, किरदार मजबूत है तो मैं करूंगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अभिनेता को इस बात से नहीं आंका जाता है कि उसके किरदार को कितनी देर पर्दे पर दिखाया जा रहा है।

 

बहरहाल, अभिनेत्री डिजनी प्लस हॉट स्टार पर प्रसारित हो रही भूत पुलिस में अभिनय कर रही हैं। गौतम ने कहा कि उन्हें किसी और फिल्म में निर्माता पवन कृपलानी के साथ काम करना था लेकिन भूत पुलिस का प्रस्ताव आया जो उन्हें काफी मोहक लगा। भूत पुलिस के निर्माता रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं और इसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...