back to top

हर समय युद्ध के लिए तैयार रहें, नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा

नयी दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता और लाल सागर में संवेदनशील स्थिति के बीच कहा कि भारतीय नौसेना को राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध की दृष्टि से तैयार रहना चाहिए।

नौसेना प्रमुख ने अधिकारीयों से ली जानकारी

यहां नौसेना मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा माहौल और नौसेना द्वारा अपेक्षित परिणामी कार्रवाइयों के बारे में गहराई से जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की समुद्री शक्ति की प्राथमिक अभिव्यक्ति के रूप में, भारतीय नौसेना का उद्देश्य कभी भी, कहीं भी, किसी भी तरह राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना है।

आत्म निर्भरता की ओर बढ़ रही सेना

नौसेना प्रमुख ने मंगलवार को अधिकारियों को संबोधित करते हुए सरकार की आत्म-निर्भरता पहल की ओर भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता भी दोहरायी। एडमिरल त्रिपाठी ने एक उत्तरदायी रक्षा बल बने रहने के लिए समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों का समाधान करने के वास्ते घरेलू समाधान खोजने, नवाचार और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने नौसेना मुख्यालय में तैनात मध्यम और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों से कहा कि उन्हें समाधान प्रदाता बनने पर जोर देना है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को पूरा करने में कर्मियों द्वारा दिखाए गए समर्पण और पेशेवर रवैये की तारीफ की। पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना ने लाल सागर के आसपास रणनीतिक रूप से अहम समुद्री क्षेत्र में कई मालवाहक जहाजों पर हमले के बाद उन्हें सहायता मुहैया करायी है। हूती आतंकवादी इजराइल पर गाजा में सैन्य अभियान रोकने का दबाव बनाने के लिए लाल सागर में मालवाहक जहाजों को निशाना बनाते रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कम सीट पर लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कही ये बात

RELATED ARTICLES

कफ सिरप मामले में आरोपी और उसके परिजनों की पांच करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

वाराणसी- सोनभद्र । सोनभद्र जिले की पुलिस ने अवैध नशीले कफ सिरप मामले में शनिवार को वाराणसी में भोला जायसवाल और उसके परिजनों की...

सिगरेट और पान मसाला शौकीनों को झटका, एक फरवरी से होगा महंगा

नयी दिल्ली। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क तथा पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर एक फरवरी से लागू हो जाएगा। यह वस्तु...

राजस्थान में बादल छाए रहने और बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

जयपुर। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में शनिवार से बादल छाए रहनेव बारिश होने की संभावना है। मौसम...

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का शुभारंभ

2.5 लाख लोगों को मिलेगा निःशुल्क इलाज, थारू जनजाति व सीमांत गांवों तक पहुंचेगी आधुनिक चिकित्सा लखनऊ। भारत-नेपाल सीमा से सटे सुदूर और थारू बहुल...

कफ सिरप मामले में आरोपी और उसके परिजनों की पांच करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

वाराणसी- सोनभद्र । सोनभद्र जिले की पुलिस ने अवैध नशीले कफ सिरप मामले में शनिवार को वाराणसी में भोला जायसवाल और उसके परिजनों की...

सिगरेट और पान मसाला शौकीनों को झटका, एक फरवरी से होगा महंगा

नयी दिल्ली। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क तथा पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर एक फरवरी से लागू हो जाएगा। यह वस्तु...

राजस्थान में बादल छाए रहने और बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

जयपुर। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में शनिवार से बादल छाए रहनेव बारिश होने की संभावना है। मौसम...

अदाणी अमेरिकी एसईसी से कानूनी नोटिस लेने को तैयार, 90 दिनों में देंगे जवाब

न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली। अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) से दीवानी धोखाधड़ी के मुकदमे में कानूनी नोटिस...

देश का चीनी उत्पादन अक्टूबर-जनवरी के दौरान 18.35 प्रतिशत बढ़कर 1.95 करोड़ टन रहा: इस्मा

नयी दिल्ली। देश में चीनी उत्पादन चालू सत्र 2025-26 में 31 जनवरी तक 18.35 प्रतिशत बढ़कर 1.95 करोड़ टन पर पहुंच गया है। उद्योग...