back to top

BCCI ने रऊफ, साहिबजादा की आईसीसी से शिकायत की, PCB ने सूर्यकुमार की शिकायत की

दुबई । भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ आईसीसी के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। समझा जाता है कि बीसीसीआई ने बुधवार को दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आईसीसी को ईमेल भेजा है।

आईसीसी इस मामले में सुनवाई करेगी क्योंकि साहिबजादा और रऊफ ने लिखित में इन आरोपों का खंडन किया है। उन्हें सुनवाई के लिये आईसीसी एलीट पेनल के रैफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जवाबी कार्वाई में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की आधिकारिक शिकायत की है जिन्होंने 14 सितंबर को पाकिस्तान पर मिली जीत को आपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई थी।

पीसीबी ने आरोप लगाया है कि सूर्यकुमार की टिप्पणी राजनीतिक थी। अभी तकनीकी तौर पर यह देखना होगा कि शिकायत कब दर्ज कराई गई है क्योंकि टिप्पणी के सात दिन के भीतर ही शिकायत की जा सकती थी। भारत के खिलाफ 21 सितंबर के मैच के दौरान रऊफ ने भारतीय समर्थकों के कोहली कोहली चिल्लाने के बाद भारतीय सैन्य कार्वाई का मजाक बनाते हुए विमान गिरा देने का इशारा किया था। कोहली ने विश्व कप 2022 के दौरान एमसीजी पर रऊफ की गेंद पर विजयी छक्का लगाया था। रऊफ ने मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को भी गालियां दी जिसका जवाब दोनों युवा क्रिकेटरों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दिया। इसी मैच के दौरान साहिबजादा ने बल्ले को मशीनगन की तरह इस्तेमाल करते हुए बंदूक चलाने के अंदाज में जश्न मनाया था जिसकी काफी निंदा हुई।

फरहान ने मैच के बाद कहा था ,वह जश्न सिर्फ उस समय एक पल था। मैने 50 रन पूरे करने के बाद जश्न नहीं मनाया था और अचानक मेरे दिमाग में आया कि आज जश्न मनाते हैं और मैने वही किया। मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे लेंगे और मुझे परवाह भी नहीं है। रऊफ और फरहान को आईसीसी के समक्ष इन हरकतों की सफाई देनी होगी और अगर आईसीसी संतुष्ट नहीं होती है तो उन्हें आचार संहिता के तहत सजा हो सकती है। उधर एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आग में घी डालते हुए बुधवार को एक्स पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का स्लो मोशन वीडियो डाला है जिसमें पुर्तगाल का यह महान फुटबॉलर विमान के क्रैश होने का इशारा कर रहा है जैसा रऊफ ने भारत के खिलाफ मैच के दौरान किया था।


नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ अपने देश के गृहमंत्री भी हैं और भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानों के लिये जाने जाते हैं। रोनाल्डो उस वीडियो में शायद बता रहे थे कि उनकी सीधी ड्रैग फ्लिक गोल में कैसे गई।इस वीडियो के बाद देखना होगा कि एशिया कप फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम क्या एसीसी अध्यक्ष के साथ मंच साझा करेगी। बीसीसीआई और आईसीसी दोनों की नजर में यह मामला है और देखना है कि नकवी के खिलाफ कोई कार्वाई होती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...