back to top

बीबीडी ग्रुप ने 20 हजार गरीबों में वितरित किया राशन

लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीबीडी ग्रुप के संस्थापक डॉ. अखिलेश दास गुप्ता की 59वीं जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना आपदा को देखते हुए ग्रुप की ओर से 20 हजार गरीब परिवारों को राशन के साथ तीन हजार परिवारों को भोजन भी वितरित किया गया। ग्रुप की ओर से कोरोना की इस आपदा में तीन हजार गरीब परिवारों को प्रतिदिन राशन वितरण के साथ भोजन भी कराया जा रहा है। इसके तहत लखनऊ नगर निगम के जरिये रोजाना दो हजार गरीब परिवारों को खाने के पैकेट वितरित किये जा रहे हैं।

मंगलवार को लखनऊ के कई स्थानों पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक संगठनों, खेल जगत से जुड़े संगठनों ने सादगी के साथ न सिर्फ डॉक्टर अखिलेश दास को याद किया, बल्कि कोरोना के इस आपातकाल में गरीब परिवारों को बीबीडी ग्रुप ने अपना परिवार मानकर उनकी सहायता की। इस क्रम में पूर्व पार्षद सुशील दुबे ने एयरपोर्ट के आसपास, अचल मेहरोत्रा ने सआदतगंज, अशोक सिंह ने गोमती नगर और राजाजीपुरम, संदीप अग्रवाल ने बीबीडी ग्रीन सिटी और नरही, महेश राठौर ने अलीगंज में गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की।

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता जी की जयन्ती के मौके पर प्रमुख रूप से अरुण गुप्ता, कैलाश पांडे, अशोक सिंह, अचल मेहरोत्रा, सुशील दुबे, राजीव बाजपेयी, श्रीमती वन्दना अवस्थी, शान बक्शी, प्रिया गुप्ता, महेश राठौर, आदित्य यादव, नितिन श्रीवास्तव, गुड्डे नवाब, संजय सिंह, राकेश सिंह के साथ ही बीबीडी ग्रुप के तमाम सदस्यों ने स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास, बीबीडी ग्रुप की वाइस प्रेसिडेंट सोनाक्षी दास भी दिन-रात राहत वितरण सामग्री पर नजर बनाये हुए हैं।

इस मौके पर विराज सागर दास ने कहा कि उनके पिता के मूल्यों और सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए समाज के गरीब तबके की मदद करना उनकी प्राथमिकता है। अंत में विराज सागर दास ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश दास गुप्ता द्वारा स्थापित सामाजिक संगठनों के लोग पूरी निष्ठा से सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार गरीब और असहाय लोगों की मदद करने के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। उल्लेखनीय है कि समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की ग्रुप की पुरानी परंपरा रही है।

सामाजिक कार्यों की यह नींव स्व. अखिलेश दास ने डाली थी। भीषण गर्मी में चाहे जगह-जगह प्याऊ स्थापित करना हो अथवा कड़क सर्दी में जरूरतमंदों के लिए गरम कपड़ों और कंबल आदि के वितरण का कार्य हो, ग्रुप ने ऐसे नेक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। आपदा के समय तो लखनऊ की जनता के लिए इस ग्रुप के द्वार हमेशा खुले रहते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...