बरियारपुर और महुआडीह होगे देवरिया जिले के नए पुलिस थाने

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में दो नए पुलिस थानों, बरियारपुर और महुआडीह के गठन का निर्देश दिया है। सरकारी बयान के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के जनपद देवरिया के थाना कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम बरियापुर में नवीन थाना बरियारपुर तथा रामपुर कारखाना के अन्तर्गत ग्राम महुआडीह में नवीन थाना महुआडीह की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन नवीन थानों में जनशक्तिापदों के सृजन आदि के संबंध में अलग से निर्देश निर्गत किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

Latest Articles