back to top

एक करोड़ 40 लाख की स्‍मैक के साथ बाराबंकी का तस्‍कर ग‍िरफ्तार, शौक पूरा करने के ल‍िए करता था काम

  • स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की स्मैक बरामद
  • भगवतपुर मोड़ के पास हुई गिरफ्तारी
  • दो साथियों की तलाश जारी


प्रयागराज। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज यूनिट व एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर एक स्मैक तस्कर को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। उसे भगवतपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 700 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर के दो साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज यूनिट के प्रभारी सत्येंद्र प्रधान को सोमवार देर रात जानकारी मिली कि भगवतपुर मोड़ के पास से एक स्मैक तस्कर गुजरने वाला है। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस श्यामजीत पर्मिला व थाना प्रभारी एयरपोर्ट विनय कुमार सिंह को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने भगवतपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दी।

कुछ ही देर में किसी सवारी वाहन से उतरा और पैदल जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे आवाज दी तो वह भागा, जिस पर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी ली गई तो बैग से स्मैक बरामद हुआ। थाने ले जाकर पूछताछ की गई। मंगलवार को डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सैय्यद मोहम्मद सिराज रब्बानी निवासी कुसुंभी पश्चिम बेलांव पैगंबरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी है। उसने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकाम करने के साथ बाराबंकी से एलएलबी किया था।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह और फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, लखनऊ में 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9–13 फरवरी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।...

अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार रात असम पहुंचेंगे

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार रात को असम के सिलचर पहुंचेंगे और राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरूआत करेंगे। राज्य...

क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियां के हमले में बुजुर्ग अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी जख्मी

उन्नाव । कानपुर । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक...

चंद्रपुर महापौर चुनाव में हार की जांच के लिए समिति का गठन करेगी कांग्रेस

मुंबई । कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने चंद्रपुर में महापौर पद के चुनाव में हार की जांच के लिए एक समिति गठित करने का...

ओडिशा: जेल अधीक्षक ने महिला कैदी के सोने के गहने गायब होने पर 1.9 लाख रुपये मुआवजा दिया

भुवनेश्वर। ओडिशा के कटक जिले की एक जेल के अधीक्षक ने बुधवार को एक महिला कैदी को 1.9 लाख रुपये का भुगतान किया, क्योंकि...

भारत एक दिन ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करेगा: मोहन भागवत

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि भारत एक दिन ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करेगा और शुल्क तथा...

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, बाजारों में दिखी रौनक

लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का एलान होते ही बुधवार शाम को शहर का मिजाज भी बदल गया। इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो...