back to top

Barabanki News : कार ने मारी बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत तीन लोगों की मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के लोनीकटरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार लखनऊ के एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र में खैराबीरू गांव के पास एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारकर खड्ड में पलट गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार लखनऊ के हरदोईया निवासी पवन वर्मा (39) और उसकी पत्नी सीमा वर्मा (35) सूखी नहर में जा गिरे। वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सवार सुरेश कुमार (48) खड्ड में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद पति-पत्नी को नहर से बाहर निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि हादसे में पवन वर्मा और सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस बीच कार सवार लोग वाहन से निकलकर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार पवन वर्मा अपनी पत्नी के साथ लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गुरुदत्तखेड़ा गांव में किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने आए थे। लौटते समय उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। सुरेश कुमार भी उनके साथ अपनी बाइक से समारोह से लौट रहे थे। वह पवन के रिश्तेदार थे। थाना प्रभारी दोमित्र सेन रावत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और फरार कार सवार लोगों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, बाजारों में दिखी रौनक

लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का एलान होते ही बुधवार शाम को शहर का मिजाज भी बदल गया। इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो...

कला व विरासत से रूबरू करने वाला कार्यक्रम शुरू

जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआलखनऊ। राज्य संग्रहालय में दस दिवसीय कला अभिरुचि पाठ्यक्रम शुभारम्भ बुधवार को जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर...

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजेंगे बाबा खाटू नरेश

महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का44वें श्याम निशानोत्सव में जयपुर, कोलकाता एवं रांची के गायक भजन सरिता बहाएंगेलखनऊ।...

निराला नगर में लाडली विवाह उत्सव आज

बारात गाजे-बाजे के साथ निराला नगर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगीलखनऊ। राजधानी के निराला नगर 8 नंबर चौराहा स्थित अशोक सिंघल पार्क...

फनकार में दिखा कलाकारों का दर्द

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक फनकार का मंचन गोमती नगर के बौद्ध शोध संस्थान...

जीवन के खालीपन को दिखाती है दूसरा आदमी दूसरी औरत की कहानी

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की नाट्य प्रस्तुति नाटक दूसरा आदमी दूसरी औरत का मंचन गोमती नगर के बौद्ध...