back to top

42 लाख 36 हजार 118 रुपये का बकाया बिल न जमा करने पर नवीन गल्ला मंडी सीतापुर रोड का बैंक खाता सीज

लखनऊ,विशेष संवाददाता। नगर निगम ने संपत्तिकर की बकाया राशि जमा न करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया है। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव द्वारा जोन-6 स्थित नवीन गल्ला मंडी, सीतापुर रोड से संबंधित भवनों पर लंबे समय से बकाया संपत्तिकर की वसूली न होने पर मंडी समिति के बैंक खाते को सीज कर दिया गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार नवीन गल्ला मंडी सीतापुर रोड, लखनऊ के भवन संख्या जीबी/सीसी पर 31 मार्च 2026 तक कुल 42 लाख 36 हजार 118 रुपये संपत्तिकर बकाया है। वहीं, मंडी से जुड़े भवन संख्या 605/385 पर 22 लाख 57 हजार 922 रुपये की राशि बकाया है। इस प्रकार कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के संपत्तिकर का भुगतान नगर निगम को अब तक नहीं किया गया है। बताया गया कि बकाया संपत्तिकर की वसूली के लिए पहले भी संबंधित संस्था को कई बार बिल एवं नोटिस जारी किए गए थे। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बकाया राशि जमा करने के लिए भी कहा गया, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

नवीन गल्ला मंडी कार्यालय की ओर से 19 जनवरी का 22 लाख रुपये का एक चेक व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया, जो बिना हस्ताक्षर का था। यह चेक न तो विधिसम्मत था और न ही नगर निगम कार्यालय में जमा कराया गया। इसके बाद भी संबंधित संस्था की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार लापरवाही को देखते हुए नगर निगम ने उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 506 से 509 के अंतर्गत कड़ा निर्णय लिया।

इसके तहत मंडी समिति सीतापुर रोड का बैंक खाता संख्या को तत्काल प्रभाव से अटैच/सीज कर दिया गया है। साथ ही इस खाते से किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया संपत्तिकर की राशि नगर निगम कोष में जमा नहीं की जाती है, तो उक्त बैंक खाते से सीधे नगर निगम के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह राशि नगर निगम के खाते में जमा कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...